इस्लामाबाद:चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे में 26.5 बिलियन डॉलर निवेश को लेकर पाकिस्तान अगले 20 वर्षों में चीन को ऋण और सूद समेत उसे 40 बिलियन डॉलर का भुगतान करेगा। यह खबर बुधवार को मीडिया रिपोर्ट्स से सामने आई है।
इससे पहले, ऐसा कहा जा रहा था कि सीपीईसी में चीन की तरफ से 50 बिलियन डॉलर का निवेश किया गया। लेकिन, एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपनी खबर में यह बताया था कि निवेश का आंकड़ा आधा हो सकता है।
अखबार ने योजना और विकास मंत्रालय के डॉक्यूमेंट्स का हवाला देते हुए यह खबर दी कि 39.83 बिलियन डॉलर में से ऊर्जा और निर्माण परियोजनाओं की कुल ऋण 28.43 बिलियन है। इसके अलावा, बाकी 11.41 बिलियन निवेशकों का लाभांश के तौर पर भुगतान जाएगा।
अखबार ने यह खबर दी थी कि यह आंकड़ा कुछ निजी संस्थानों की तरफ से जो अनुमान लगाया गया था आंकड़े उससे काफी कम हो सकते हैं। इसकी मुख्य वजह ये है कि सिर्फ 26.5 बिलियन डॉलर के निवेश पर ही काम किया जा रहा है।

