सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: UP: तीन मंत्रियों के पीएस निलंबित, करोड़ों के डील के स्टिंग की जांच करेगी एसआइटी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

UP: तीन मंत्रियों के पीएस निलंबित, करोड़ों के डील के स्टिंग की जांच करेगी एसआइटी

Last updated: December 27, 2018 4:10 pm
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
SHARE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के तीन मंत्रियों के निजी सचिव के करोडों की डील करने के स्टिंग ऑपरेशन से खलबली मची है। स्टिंग में घूस का मामला सामने आने के बाद तीनों मंत्रियों के निजी सचिव को निलंबित कर दिया गया है।
भ्रष्टाचार के इस बड़े मामले की जांच एसआइटी को सौंपी गई है। ‘ऑपरेशन सीएम की नाक के नीचे’ के तहत उत्तर प्रदेश विधानसभा की इमारत में स्टिंग ऑपरेशन करके रिश्वतखोरी का खुलासा किया। स्टिंग ऑपरेशन में यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर, अर्चना पांडे और संदीप सिंह के निजी सचिव कैमरे में घूस की डीलिंग करते हुए कैद हुए थे।
सरकार ने लखनऊ के एडीजी राजीव कृष्ण की अगुवाई में एक एसआईटी का गठन किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने तीनों निजी सचिवों को तत्काल सस्पेंड करने और एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है। सरकार ने जो एसआईटी बनाई है उसमें आईजी एसटीएफ और विशेष सचिव IT श्री राकेश वर्मा को शामिल किया गया है। एसआईटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री ओम प्रकाश राजभर के निजी सचिव ओम प्रकाश कश्यप कई विभागों के लिए घूस मांगते नजर आए। इसी तरह से खनन राज्यमंत्री अर्चना पांडेय के निजी सचिव एसपी त्रिपाठी भी डीएस से परमिशन से लेकर आबकारी के एक काम के लिए डील करते दिखाई दिए। वहीं बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के निजी सचिव संतोष अवस्थी किताबों के ठेके का सौदा करते दिखे। मामला उजार होने के बाद हड़कंप मच गया। कल स्टिंग सामने आने के बाद सरकार आज हरकत में हैं। इस मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टीगेटिंग टीम करेगी। लखनऊ के एडीजी राजीव कृष्णा के नेतृत्व में टीम इसकी जांच करेगी।
इस चैनल के खुफिया कैमरे की रिकार्डिंग में तीन मंत्रियों पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग सशक्तीकरण मंत्री ओम प्रकाश राजभर, खनन राज्यमंत्री अर्चना पांडेय एवं बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के निजी सचिव करोड़ों रुपये के ठेके-पट्ट के लिए घूस मांगते नजर आ रहे हैैं। निजी सचिवों के खिलाफ बेहद कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। इस कार्रवाई के दायरे में कई और अधिकारी भी आ सकते हैैं।
टीवी चैनल ने कल रात जैसे ही स्टिंग आपरेशन दिखाना शुरू किया, सरकार सकते में आ गई। भ्रष्टाचार मुक्त शासन की धज्जियां इसमें उड़ती नजर आ रही थीं। सबसे पहले पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री ओम प्रकाश राजभर के विधानभवन स्थित कक्ष में उनका निजी सचिव ओम प्रकाश कश्यप कई विभागों के काम के लिए घूस मांगता नजर आ रहा है। उसने दावा किया कि वह हर विभाग के काम करा सकता है।
खनन राज्यमंत्री के निजी सचिव एसपी त्रिपाठी के स्टिंग में एक एजेंट का चेहरा पहले नजर आता है। इसके बाद उनके निजी सचिव एसपी त्रिपाठी ने आकर बात की। उसने सहारनपुर में रेत के मामले में डीएम से परमीशन दिलाने के साथ ही आबकारी के एक काम के लिए हामी भरी और यह भी कहा पूरा चैनल बना हुआ है। सबको कुछ न कुछ जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के कक्ष में उनके निजी सचिव संतोष अवस्थी ने 170 करोड़ रुपये की किताबों के ठेके का सौदा किया। कहा कि उसे सिर्फ कागजात चाहिए, बाकी काम वह करा देगा। उसने रुपये किसी आदमी को देने के लिए कहा और यह भी कहा कि रुपये बाहर ही देने होंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निजी चैनल पर तीन सचिवालय कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए कठोरतम कार्रर्वाइ का निर्देश दिया है। तीनों को तत्काल निलंबित करने के साथ ही वैधानिक कार्रवाई के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
उन्होंने इस प्रकरण के लिए एसआइटी का गठन कर दस दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। एसआइटी की अध्यक्षता एडीजी लखनऊ जोन राजीव कृष्ण करेंगे। इसके साथ ही आइजी एसटीएफ तथा सर्तकता अधिष्ठान के वरिष्ठ अधिकारी इसके सदस्य होंगे। इस जांच में विशेष सचिव आइटी राकेश वर्मा सहयोग प्रदान करेंगे। इसके साथ मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि एसआइटी तत्काल जांच करने के साथ सभी पक्षों का बयान दर्ज कर दस दिन में अपनी जांच को पूरा करें। सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि सचिवालय प्रशासन विभाग ऐसे अन्य प्रकरणों की भी समीक्षा कराए। जिससे कि भविष्य में इस प्रकार की शिकायत न मिले।
ओम प्रकाश कश्यप मंत्री राजभर के सबसे पसंदीदा अफसर
उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर के निजी सचिव का नाम ओम प्रकाश कश्यप है। ओम प्रकाश कश्यप मंत्री राजभर के सबसे पसंदीदा अफसर हैं। आमतौर पर मंत्री अपने निजी सचिव का चुनाव खुद करते हैं। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के कमरे में मंत्री का निजी सचिव ओम प्रकाश कश्यप एक बेसिक शिक्षा अधिकारी को हटाने की डील पर बात कर रहा था।
ओम प्रकाश कश्यप ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को हटाने का रेट 40 लाख रुपए बताया। साथ ही उसने बताया कि बीएसए और आरटीओ को को हटाने-पोस्ट करने का रेट एक ही है। स्टिंग में बेसिक शिक्षा अधिकारी को हटवाने के बदले कैबिनेट मंत्री का निजी सचिव 50 लाख रुपए इकट्ठा करने पर हामी भरता है।
निजी सचिव ने दी सहारनपुर में खदान का ठेका लेने की सलाह
उत्तर प्रदेश के खनन मंत्रालय की जिम्मेदारी अर्चना पांडेय के कंधों पर है। एसपी त्रिपाठी योगी आदित्यनाथ की मंत्री का निजी सचिव है। अर्चना पांडे के निजी सचिव से मुलाकात दलाल ने करवाई थी।
निजी सचिव ने दी सहारनपुर में खदान का ठेका लेने की सलाह दी। वहां पर सरकार को 10 फीस देकर 100 फीसदी लूट की अपार संभावना है। उत्तर प्रदेश में खनन एक संगठित भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। खनन काली कमाई का जरिया बन चुका है।
किताबों के ठेके के बदले बिना नाम लिए वाजिब हिस्से की बात 
राज्य मंत्री संदीप सिंह के निजी सचिव संतोष अवस्थी मंत्री के ही कमरे में किताबों के ठेके के बदले बिना नाम लिए वाजिब हिस्से की बात कर रहे थे। सरकारी विभाग के हर ठेके का टेंडर होता है, लेकिन मंत्री के कमरे में बैठकर उन्हीं का निजी सचिव संतोष अवस्थी रिश्वत मांगते हुए सरकारी ठेका दिलाने का इंतजाम कर रहा था।
स्कूल में किताब का ठेका दिलाने के लिए मंत्री का निजी सचिव पूछता है फंड कितना होगा। स्टिंग में मंत्री का निजी सचिव सरकारी ठेके के बदले टोकन के तौर पर पैसे के लिए वाजिब दाम की बात करता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नए साल में निक के साथ बरेली आएंगी प्रियंका
Next Article चेतेश्वर पुजारा की सेंचुरी से खुश सचिन तेंदुलकर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विलेपार्ले अणुव्रत संगान से हुआ अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का मंगल शुभारंभ
social
October 2, 2026
‘कांतारा’ के 4 साल पूरे, ऋषभ शेट्टी और होम्बले फिल्म्स ने मनाया ब्लॉकबस्टर फिल्म का जश्न
entertainment
October 1, 2026
एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
entertainment
October 1, 2026
मेरे लिए स्क्रिप्ट हमेशा सबसे पहले आती है, नए निर्देशकों के साथ लगातार काम करने को लेकर आयुष्मान खुराना
entertainment
October 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?