सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सांसदों को भारी पड़ेगा हंगामा, लागू हो सकती है निलंबन की व्यवस्था
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सांसदों को भारी पड़ेगा हंगामा, लागू हो सकती है निलंबन की व्यवस्था

Last updated: December 27, 2018 6:31 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र को शुरू हुए हफ्ते भर से ज्यादा का समय बीत चुका है, बावजूद इसके अब तक दोनों ही सदनों में काम-काज लगभग ठप पड़ा है। इससे निपटने के लिए अब वह नियम लागू करने पर विचार हो रहा है जिसके तहत वेल में आने पर सदस्य स्वत: ही निलंबित हो जाएंगे। संभावना है कि नई व्यवस्था इसी सत्र से लागू हो जाएगी। हालांकि कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां इसे नई लोकसभा से लागू करने चाहती हैं। छत्तीसगढ़ की विधानसभा में यह व्यवस्था उसके गठन से लागू है।
संसद में बढ़ते हंगामे और काम-काज की अड़चन को देख लोकसभा की नियम कमेटी (रूल कमेटी) ने पिछले दिनों मंथन किया। बैठक में मौजूद एक वरिष्ठ सदस्य के मुताबिक एक-दो मुद्दों को छोड़ बाकी इस व्यवस्था को लागू करने को लेकर सभी दलों ने सहमति दी है। इनमें एक बिन्दु निलंबन से जुड़ा है, जिसके तहत यह निलंबन एक दिन, दो दिन या फिर पांच दिन में से कितने दिनों का रखा जाए।
दूसरा इस व्यवस्था को इसी सत्र से लागू किया जाए या फिर बाद में। हालांकि कांग्रेस को छोड़ ज्यादातर सदस्यों ने इसे इसी सत्र से लागू करने की मांग की है, जबकि कांग्रेस ने नई लोकसभा से इसे लागू करने की बात कही है। वहीं इन दोनों ही बिंदुओं पर सहमति न बन पाने पर इसका फैसला स्पीकर पर छोड़ दिया गया है, हालांकि बाकी दलों का जो रूख है, उसे देख इसके संसद के चालू सत्र से ही लागू करने की संभावना ज्यादा है। संसद में हंगामे को थामने की हालांकि यह कोई पहली कोशिश नहीं है। इससे पहले सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों की बैठक में भी ऐसी व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी थी लेकिन उस पर अमल नहीं हो पाया था।
रूल कमेटी में भाजपा का दबदबा
लोकसभा के ठीक तरीके से संचालन के लिए नियम तय करने के लिए गठित नियम कमेटी (रूल कमेटी) में मौजूदा समय में स्पीकर सहित 14 सदस्य है। इनमें छह भाजपा के अलावा एक-एक सदस्य अकाली दल, शिवसेना, टीडीपी, कांग्रेस, बीजू जनता दल, तृणमूल और एआईडीएमके है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने की मोदी से मुलाकात
Next Article रिश्ता बढ़ाने को भारत और म्यांमार सेना की सद्भावना यात्रा
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन से सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों खेमों में असमंजस
national
November 15, 2026
विजय सेतुपति स्टारर ‘पॉकेट नोवेल’ की हिंदी रिलीज का हुआ ऐलान, फिल्ममेकर थियागराजन कुमारराजा ने जारी किया नया पोस्टर
entertainment
November 13, 2026
अधर्म के विरुद्ध फिर होगा धर्म का शंखनाद! ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी!
entertainment
November 13, 2026
सलमान खान स्टारर मातृभूमि ट्रेलर को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, एक दिन से भी कम समय में पार हुए 50 मिलियन व्यूज
entertainment
November 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?