सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पहली प्रेमिका के लिए दूसरी को ठगता था शादीशुदा युवक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

पहली प्रेमिका के लिए दूसरी को ठगता था शादीशुदा युवक

Last updated: December 26, 2018 4:03 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई:दिंडोसी पुलिस ने 23 वर्षीय एक ऐसे प्रेमी को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ उसकी 30 वर्षीय प्रेमिका ने बलात्कार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी अश्विन पांडे कांदिवली के चारकोप में परिवार के साथ रहता है। अश्विन के पिता ऑटोचालक हैं। अश्विन शादीशुदा और एक बच्चे का पिता है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अश्विन बांद्रा स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। वह वहां खुद को एक नामचीन एयरलाइंस के सुरक्षा विभाग में कार्यरत बताया करता था, जिसका कार्यालय मुंबई एयरपोर्ट पर ही है। बांद्रा की जिस कंपनी में वह काम करता था, उसके बगल में एक इवेंट मैनेजमेंट की कंपनी है, जहां पीड़िता काम करती है।
पीड़िता को आते-जाते, मिलते-मिलाते अश्विन से प्यार हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला भी कर लिया। आरोप है कि अश्विन ने पीड़िता से करीब 6 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। इन रुपयों से वह अपनी पहली प्रेमिका को खुश करने में जुट गया था। वह उससे शादी भी करना चाहता था। इससे पहले कि अश्विन अपने इस मकसद में कामयाब होता, अचानक उसकी पहली वाली प्रेमिका गर्भवती हो गई। 

अश्विन ने गर्भपात करवाने का फैसला किया और इसके लिए उसने किसी बहाने से दूसरी प्रेमिका (शिकायतकर्ता) से 60 हजार रुपये और ले लिए। इन रुपयों से अश्विन गर्भवती प्रेमिका को दिल्ली लेकर गया, जहां उसने उसका गर्भपात करवा दिया। सकुशल गर्भपात होने की खुशी में पहली प्रेमिका ने दिल्ली से अश्विन को मोबाइल पर ‘आई लव यू’ का संदेश भेजा, जो दूसरी प्रेमिका के हाथों लग गया।
इस संबंध में जब पीड़िता ने अश्विन से पूछताछ की तो उसने पहली प्रेमिका को पहले तो ‘लेस्बियन’ बताया और बाद में कहा कि वह उसे अक्सर परेशान करती है। पीड़िता अश्विन की बातों से संतुष्ट नहीं थी और एक दिन अश्विन की गैरमौजूदगी में उसने दिल्ली में रह रही उसकी प्रेमिका को कॉल कर दिया। उस महिला ने न सिर्फ अश्विन के साथ संबंध होने की बात कही, बल्कि बताया कि वह शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है। उसने बताया कि उसका पत्नी से तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है। प्रेमिका की बात सुनकर पीड़िता दंग रह गई। इसके बाद पीड़िता दिंडोशी पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर अश्विन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 420 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 2 साल में 6 फिल्मों में नजर आएंगे संजय दत्त
Next Article सफाईकर्मी ने आईसीयू में भर्ती किशोरी से दुष्‍कर्म का किया प्रयास, अरेस्ट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

नेस्ले इंडिया ने लालबागचा राजा के साथ अपना जुड़ाव जारी रखा, ‘गुड फूड, गुड लाइफ’ के साथ मनाई मुंबई की उत्सव भावना
national
September 25, 2026
विलेपार्ले (मुंबई) गोयल भवन के प्रांगण में २२४ वें आचार्य श्री भिक्षु चरमोत्सव कार्यक्रम का सुंदर आयोजन
social
September 25, 2026
अनिल कपूर ने अपने गेम शो पर खोला कपूर परिवार का राज़: “खाने से ज़्यादा मज़ा खिलाने में है!”
entertainment
September 25, 2026
नवरात्रि में झूमने के लिए हो जाइए तैयार, सनशाइन म्यूजिक ने ड्रॉप किया ‘शामों से सवेरा’ म्यूजिक ट्रैक!
entertainment
September 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?