By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दिल्ली-यूपी में छापेमारी पर NIA का बयान, आतंकी हमले करने की थी योजना
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

दिल्ली-यूपी में छापेमारी पर NIA का बयान, आतंकी हमले करने की थी योजना

Last updated: December 26, 2018 5:27 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 17 जगहों पर बुधवार को छापेमारी करने के बाद एनआईए ने बड़े खुलासे किए हैं। एनआईए ने बताया है कि आतंकी हमले करने की योजना थी। एनआईए के आईजी आलोक मित्तल ने कहा कि छापेमारी कुल 17 जगहों पर की गई है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से तकरीबन 7.5 लाख रुपये, लगभग 100 मोबाइल फोन, 135 सिम कार्ड्स, लैपटॉप आदि मिले हैं। बता दें कि एनआईए ने आतंकी संगठन ISIS के मॉड्यूल पर आधारित ‘हरकत उल हर्ब-ए-इस्लाम’  का पर्दाफाश किया है। ये पूरा मॉडल ISIS पर आधारित था और उत्तर प्रदेश-दिल्ली के कई इलाकों में सक्रिय था।

एनआईए ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि कई महत्वपूर्ण लोग और नेता गिरफ्तार किए गए लोगों के निशाने पर थे। जिस हिसाब की तैयारी की गई थी, उससे ऐसा लगता है कि भविष्य में रिमोट कंट्रोल और फिदायन हमले करने की योजना थी। यह आईएसआईएस से प्रेरित नया मॉड्यूल है। आरोपी विदेशी एजेंट के साथ संपर्क में थे।

एनआईए ने बताया कि 16 लोगों से शुरुआती पूछताछ के बाद 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि दिल्ली के सीलमपुर और यूपी के अमरोहा, हापुड़, मेरठ और लखनऊ में छापेमारी की गई है और कुछ जगह छापेमारी अभी भी जारी है।

एनआईए की जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक समान, हथियार और देश में बना रॉकेट लॉन्चर बरामद किया गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article गठबंधन की राजनीति पूरी तरह से अडजसमेंट है: राम माधव
Next Article ‘KGF Chapter 1’ की तूफ़ानी कमाई जारी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026
चेंबूर में तेरापंथ महिला मंडल की संगठन यात्रा गरिमा व उत्साह के साथ संपन्न
social
April 28, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा गोरेगांव में संगठन यात्रा का सफल आयोजन
social
April 28, 2026
आचार्य महाश्रमण के 17वें पटोत्सव पर भव्य आयोजन
social
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?