मुंबई:देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कालवा इलाके के छत्रपति शिवाजी हॉस्पिटल में डरा देने वाली एक घटना सामने आई है। एक सफाइकर्मी ने आईसीयू में भर्ती 14 वर्षीय किशोरी के हाथ बांधकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पास के बेड पर मौजूद महिला मरीज के शोर मचाने पर स्टाफ व अन्य लोगों ने दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सफाईकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। यह हॉस्पिटल ठाणे नगर निगम की तरफ से संचालित किया जाता है।

