मुंबई:शाहरुख की फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा मिक्स्ड रिव्यूज मिले थे लेकिन इसके बावजूद किंग खान के फैन्स को यह फिल्म बेहद पसंद आ रही है। भारत के अलावा शाहरुख दुनियाभर में भी काफी मशहूर हैं। उनकी फिल्म ‘जीरो’ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पहले वीकेंड पर दुनियाभर में इस फिल्म ने 107 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अगर चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो ‘जीरो’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 10 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं ‘केजीएफ’ ने अपने पहले सोमवार को 2.90 करोड़ रुपये की कमाई की है।
बता दें कि शाहरुख खान को क्रिसमस का फायदा हुआ है वहीं कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ की कमाई की रफ्तार बढ़ गई है। जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श के ताजा ट्वीट की मानें तो फिल्म ‘केजीएफ’ ने अपने पहले सोमवार को 2.90 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसको मिलाकर ‘केजीएफ’ के हिन्दी वर्जन ने अभी तक अपने खाते में कुल मिलाकर 12.10 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं।
तरन आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘केजीएफ लगातार अच्छे आंकड़े दर्ज कराती जा रही है। फिल्म ने अपने पहले सोमवार को शुक्रवार से अच्छे आंकड़े दर्ज कराए हैं और आज क्रिसमस की छुट्टी है, जिसका इसे भरपूर फायदा मिलेगा। फिल्म की कमाई में पांचवे दिन जबरदस्त उछाल दर्ज की जा सकती है। केजीएफ ने अपने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। आपको बता दें कि केजीएफ ने अपने पहले दिन 2.10 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 3 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 4.10 करोड़ रुपये, चौथे दिन 2.90 करोड़ रुपये कमाएं हैं।
वहीं अगर बात फिल्म जीरो की जाए तो बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने सोमवार यानी अपने चौथे दिन 10 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। रमेशा बाला ने जीरो की कुल कमाई बताई है।
नहीं थम रही है यश की ‘KGF’ की कमाई, बढ़ी ZERO की रफ्तार

