मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में तेरापंथ युवक परिषद चेंबूर द्वारा दिनांक 23 दिसंबर 2018 को सुबह ठीक 6:45 पर गांधी मैदान ओर तिलक नगर ग्राउंड में नवकार महामंत्र से शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम सभी युवाओं ने दौड़ लगाई एवं उसके पश्चात क्रिकेट खेल कर सभी ने अपने शरीर को फिट रखने का संकल्प किया। इसमें 40 युवकों ने भाग लिया इस कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद मंत्री रमेश डागलिया, कोषाध्यक्ष हुकमचंद साखला उपाध्यक्ष मुकेशजी माडोत सह मंत्री कमलेशजी आच्छा अणुव्रत समिति हस्तीमलजी गोखरू ज्ञानशाला प्रभारी सूशिलजी हिरन तेरापंथ प्रोफेशन फोरम राहुलजी डांगी हसमुख हिंगड़ भरतजी सिसोदिया बंटी मेहता राजेश राठौड़ आशीष सिसोदिया अरुण धाकड़ हितेश चपलोत , किशोर मंडल ओर स्थानकवासी समाज के युवकों की भी उपस्थिति बहुत ही सराहनीय रही।

