नई दिल्ली:दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन वाले बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने खुला पत्र लिखा है।
विजय गोयल ने शीला दीक्षित को लिखे पत्र में कहा है कि जिस अरविंद केजरीवाल ने आपको महाभ्रष्ट बताया, उसी के साथ आप गठबंधन की बात कर रही हैं। विजय गोयल ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने बीते चार साल में दिल्ली को तबाह कर दिया है। जो कांग्रेस आम आदमी पार्टी के खिलाफ पानी बिजली को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रही थी, वह अब उन्हीं से हाथ मिला लेगी।
विजय गोयल ने शीला दीक्षित से सवाल पूछते हुए कहा कि बीते सालों में आपने एक बार भी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोला, क्या इसी दिन के लिए आप अपना अपमान भूल बैठी थीं।
विजय गोयल ने शीला दीक्षित को लिखे पत्र में कहा है कि मैं व्यक्तिगत रूप से आपका सम्मान करता हूं ऐसे में आशा करता हूं कि कांग्रेसी कार्यकर्ता कुछ भी करता रहे, कम से कम आप तो केजरीवाल से समझौते की बात नहीं करें, यह गले से नहीं उतर रहा है। विजय गोयल ने कहा कि केजरीवाल ने अपने ही लोगों का साथ छोड़ दिया।
विजय गोयल ने शीला दीक्षित से पूछा- केजरीवाल ने बताया था महाभ्रष्ट, उनके साथ गठबंधन

