मुम्बई। अणुव्रत समिति मुंबई द्वारा सोमैया स्कूल घाटकोपर में मेडिकल कैम्प का आयोजन अनिल हिंगड़ के सहयोग से किया गया। इस कैम्प के माध्यम से जन सेवा का उत्कृष्ट काम किया गया। इसमें बी पी टेस्ट, नेत्र परीक्षण,फुल बॉडी चेकअप का काम किया गया।
आजकल के जिंदगी में हमारे स्वास्थ्य पर अनेक तरह के हमले हो रहे है जैसे तनाव,अशुद्ध खान पान,अशुद्ध पानी,प्रदूषित हवा के साथ महानगर में पैदा होने वालि सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है,हमे समय समय पर हमारे स्वास्थ्य की जांच योग्य जगह करानी चाहिए व स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहना चाहिए।
इस कैम्प में अणुव्रत समिति मुम्बई अध्यक्ष रमेश चौधरी,रमेश धोका,कंचन सोनी के साथ ह्यूमन राइट फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल हिंगड़,पूजा शर्मा,कल्पना पटेल, केशव घरत, सविता सावले,सुरेंद्र देसाई,भावना एवम जैन समाज के अनेक गणमान्य उपस्थित थे। इसमें 275 व्यक्तियों एवम 50 अध्यापको का परीक्षण किया गया।यह जानकारी मंत्री चेतन कोठारी ने दी।
अणुव्रत समिति द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

