मुंबई: तेरापंथ धर्म संघ की शीर्षस्थ संस्थाओं में से एक समण सांकृति संकाय जैन विश्व भारती लाडनू संस्था के अर्थ संकलन संयोजक पद पर विजय संचेती की नियुक्ति हुई हैं। विजय संचेती इससे पहले मुम्बई सभा में उपाध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुके हैं। विजय संचेती का कहना है कि संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा मुझे यह दायित्व सौपने पर मैं आप को शौभाग्य शाली मानता हूं। क्योंकि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य जैन धर्म से जुड़ी किताबों का प्रकाशन करना और जैन विद्या परीक्षा करवाने से लेकर कई गतिविधियों का संचालन करना हैं। जैन धर्म में यह संस्थान अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। इस संस्थान के अध्यक्ष मालचंद बेगानी, सुनील कुमार बाफना संयोजक ओनलाइन अध्यापन, पुखराज डागा संयोजक जैन विद्या कार्यशाला, गौतम ड़ागा संयोजक आगम मंथन प्रतियोगिता, प्रेमलता सिसोदिया सह संयोजक जैन विद्या परीक्षा, सुशीला गोल्छा सह संयोजक जैन विद्या परीक्षा, ललिता धाड़ीवाल, विमला कोठारी, राजेश दुग्गड सह संयोजक जैन विद्या कार्यशाला, बाबू भाई नोलखा सह संयोजक अर्थ संकलन आदि कार्यकारणी में शामिल हैं।

