नई दिल्ली:बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा कि महागठबंधन देश भर में कहीं भी अस्तित्व में नहीं है। महागठबंधन एक तरह भ्रान्ति है क्योंकि ये सारे रीजनल नेता हैं।
वहीं, विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम निश्चित तौर पर भाजपा के पक्ष में नहीं रहे, लेकिन उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भाजपा के लिए ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी जरूरी है कि भाजपा हिंदी पट्टी और अन्य क्षेत्रों में अगला चुनाव जीते
शाह ने कहा कि हमारे लिए चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का जरिया नहीं है। हम चुनाव को लोक संपर्क का एक माध्यम मानते है। उन्होंने कहा कि राज्यों के चुनाव अलग मुद्दों पर लड़े जाते हैं और लोक सभा के चुनाव अलग मुद्दों पर। 2019 का चुनाव 2014 से पहले और बाद का भारत के मुद्दे पर होने जा रहा है।

