By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 6 साल बाद हामिद की वापसी, वाघा बॉर्डर पार कर भारत पहुंचे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtraworld

6 साल बाद हामिद की वापसी, वाघा बॉर्डर पार कर भारत पहुंचे

Last updated: December 18, 2018 6:19 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई. भारतीय नागरिक हामिद निहाल अंसारी (33) छह साल बाद पाकिस्तान से भारत लौटे। हामिद पाकिस्तानी लड़की से फेसबुक के जरिए हुई मोहब्बत के बाद अवैध रूप से सरहद पार करके पाकिस्तान पहुंचे थे। उन्हें 2012 में गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान सैन्य अदालत ने फर्जी पाकिस्तानी पहचान पत्र रखने के आरोप में 15 दिसंबर 2015 को हामिद को तीन साल कैद की सजा सुनाई थी। अटारी बॉर्डर पर हामिद को लेने के लिए उनके माता-पिता और भाई पहुंचे। हामिद की मां फौजिया मुंबई में एक कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल हैं।
काबुल से नौकरी का ऑफर आने की बात कहकर हामिद नवंबर 2012 में मुंबई से अफगानिस्तान गया था। इसके बाद वह फर्जी पहचान पत्र दिखाकर पाकिस्तान पहुंचा और एक लॉज में रुका। उसकी गर्लफ्रेंड ने ही उसके रुकने का इंतजाम किया था। 12 नवंबर को भारतीय जासूस होने के आरोप में हामिद को इसी लॉज से गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि फर्जी पहचान पत्र उन्हें पाकिस्तानी गर्ल फ्रेंड ने ही भेजा था।
हाईकोर्ट ने भी खारिज की थी याचिका
सेना की कोर्ट के फैसले के खिलाफ हामिद ने वहां की हाईकोर्ट में याचिका दायर कर खुद को बेकसूर बताया था। अगस्त 2018 में कोर्ट ने हामिद की याचिका खारिज कर दी थी। दरअसल, गृह मंत्रालय ने कोर्ट को भरोसा दिलाया था कि उन्हें 15 दिसंबर को रिहा कर दिया जाएगा।
परिवार को बेटे के लिए बेचना पड़ा मकान
हामिद का परिवार वर्सोवा मेट्रो स्टेशन के पास रहता है। हामिद के माता-पिता को बेटे को बचाने की कोशिशें करते हुए अपना पुश्तैनी घर बेचकर दिल्ली आना पड़ा ताकि वे हर हफ्ते पाकिस्तानी उच्चायोग जाकर बेटे के केस के लिए गुहार लगा सकें। पिता ने बैंक की नौकरी भी छोड़ दी थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हाथ पर लिखा साहब परेशान करते हैं…फिर ट्रेन से कटकर दे दी जान
Next Article ‘मणिकर्णिका’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पेपर लीक से छात्रों का भविष्य छीनने वाले मोदी छात्रों से मांगे माफी : राहुल
national
August 2, 2026
विद्या, विनय, विवेक का त्रिवेणी संगम युवाचार्य महावीर – मुनिश्री डॉ. पुलकित कुमार
social
August 2, 2026
जीवन में विषयासक्ति से बचने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
August 2, 2026
कांदिवली में हुआ युवाचार्य वर्धापना का भव्य आयोजन
social
August 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?