शाहजहांपुर:उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में उप कृषि निदेशक आफिस के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने जान दे दी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामबहादुर ने हाथ पर लिखा साहब परेशान करते हैं, इसके बाद वह ऑफिस के ही पीछे निकली रेलवे लाइन पर जाकर लेट गया और ट्रेन से कट गया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रामबहादुर की पत्नी बीमार थी और इस कारण राम बहादुर को पत्नी को इलाज के लिए ले जाना था। उसे छुट्टी की जरूरत थी। बताया जाता है कि ऑफिस में उसने साहब से छुट्टी मांगी, लेकिन उसे मना कर दिया गया। इस कारण राम बहादुर बहुत दुखी हुआ और हाथ पर लिखा साहब परेशान करते हैं और इसके बाद ट्रेन से कटकर जान दे दी।
हाथ पर लिखा साहब परेशान करते हैं…फिर ट्रेन से कटकर दे दी जान

