मुंबई। सोनी परिवार के समागत 225 सदस्य बन्धु बहाने अपने पैतृक गांव थामला में भ्रमण करते जय जयकारो के नारो के साथ गीधाजी की सातों पोळो से होते हुए गीधाजी चौक में एकत्रित हुए। सोनी परिवार स्नेह सम्मेलन के प्रेरक भगवती लाल पी सोनी के संयोजकत्व व आदरणीय भगवती लाल जी ,कन्हैया लाल जी ,पुखराज जी सोनी परिवार के प्रायोजकत्व मे नमस्कार महामन्त्र व सोनी परिवार की बहुओ द्वारा स्वागत गीत से शुभारंभ हुआ।
प्रायोजक परिवार ने सोनी परिवार के समागत जमाई भाइयों का शाल्यार्पण व पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। आदणीय जमाई श्री लादू लाल जी मेडतवाल उदयपुर ,सम्पत लाल जी कावडिया राजनगर ,धर्म चन्द जी जैन ‘अन्जाना` थामला ,झवेर चन्द जी डागल्या उदयपुर,सभी ने सोनी परिवार के स्नेह से़वा संघठन व समर्पण की भूरि भूरि प्रशंसा की।
सोनी परिवार की बहुओ, बेटियों,भाणेजों,सुपुत्रो-पौत्र-पौत्रियो ने अपनी स्वर लह रियों से वातावरण सरस बना दिया आगामी वर्ष 2019 के प्रायोजक अर्जुन लालजी,चांद मलजी,रमेश कुमारजी सोनी 2020 के प्राजोयक व 2021 के प्रयोजक भवरलाल, सुगंलाल, विनोदकुमार, रमेशकुमार, कार्तिककुमार सोनी। स्नेह सम्मेलन की घोषणा करने वाले सभी परिवार का वर्तमान प्रायोजक भगवती लाल सुन्दर लाल सोनी ने शाल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया।
सायं 6 से 7 बजे तेरापंथ भवन में सामूहिक सामायिक का
आयोजन किया गया जिसमे लगभग 50,भाई बहनो ने भगवतीलालजी सोनी के नेतृत्व मे सामायिक सम्पन्न की। रात्रि मे भिक्षु भक्ति संध्या का आयोजन किया गया द्वितीय दिवस मंगल प्रभात से ही विविध कार्यक्रम के साथ स्नेह का सरित प्रवाह संवाद परिचय सत्र, गीत, आभार व धन्यवाद की धाराओ के साथ गतिमान रहा यत्र तत्र सोनी परिवार के स्नेह सम्मेलन की प्रशंसा के शब्द सुनाई पड रहे थे। इस तरह आनन्द व उल्लासमय वातावरण मे सोनी परिवार का स्नेह सम्मेलन सानंद सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन को सफल बनाने में प्रायोजको के साथ, सुगनलालजी सोनी, सागरमलजी सोनी, प्रदीप सोनी, रमेश सोनी,जीवन सोनी,आनन्द सोनी, प्रीतम सोनी, जितु सोनी, पंकज सोनी, रतन सोनी आदि व सभी बहुओ का भी सम्मेलन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग रहा
सोनी परिवार थमला का तृतीय स्नेह सम्मेलन सानंद सम्पन्न

