बोईसर। तेरापंथ युवक परिषद् बोईसर के चंद्र प्रकाश सोलंकी ने साधु साध्वियों का विहार करवाकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अब तक जैन साधु-साध्वियों के 251 विहार में अपनी सेवा दी है। उनकी इस सेवा के लिए लोग खूब तारीफ एवं अनुमोदना कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, तेरापंथ युवक परिषद, बोईसर के पूर्व अध्यक्ष एवं तेरापंथ समाज में काफी सक्रिय रहने वाले चंद्रप्रकाश सोलंकी ने अब तक कुल 2301 किलोमीटर की पैदल यात्रा की जो 1 जनवरी 2023 से 30 जून2023 तक पैदल यात्रा की है। वे रोज सुबह 4 बजे हाइवे पर जाकर वहां से सोमटा, चरोटी, वापी, तलासरी, सूरत, वांगांव, दाहनू, बोईसर, संजान, भिलाड़, वलसाड, बोईसर से पालघर, केलवे, सफाला, विरार, नालासफाला, वसई, नायगांव, भायंदर, नायगांव तक 5/5/2023 से 28/6/2023 तक पूरे एक महिने 23 दिन तक लगातार तेरापंथ धर्मसंघ के अधिशास्ता आचार्य आचार्य श्री महाश्रमण जी और उनकी धवल सेना की विहार में शामिल रहे तथा सूरत से मुंबई तक एवं नंदनवन गुरुदेव के प्रवेश तक विहार करवाया। उनके साथ विहार में साथ देने वालों में खेली लाल जी और दिनेश बाफना भी शामिल रहे।
श्री सोलंकी बताते हैं कि यह प्रेरणा मुझे भाई साहब युवक परिषद् बोईसर के प्रभारी श्री संजय जी भंडारी वापी से मिला तथा इसमें मेरे पूरे परिवार का सहयोग रहा। इनके बिना में ये काम नही कर पाता था। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की 357 शाखाओं में से सबसे ज्यादा विहार करने का श्रेय चंद्र प्रकाश सोलंकी ने हासिल किया है।
साधु-संतों की विहार सेवा में बोइसर के चंद्रप्रकाश सोलंकी की रिकॉर्ड उपलब्धि, अब तक 251 विहार करवाया

