मुंबई। साध्वी श्री आणिमाश्रीजी एवं साध्वी मंगलप्रज्ञा जी के सांनिध्य में महाप्रज्ञ स्कूल के रमणीय परिसर में आचार्य महाप्रज्ञ विधि निधि फाउंडेशन व अणुव्रत समिति मुंबई के तत्वावधान में नशामुक्त भारत फ़श्रेष्ठ भारत एवं कामगार समारोह का गरिमामय एवं संघ प्रभावक कार्यक्रम समायोजित हुआ। इस कार्यक्रम की समायोजना में दक्षिण मुंबई बीजेपी के उपाध्यक्ष बाबूलाल जैन ने अच्छा श्रम किया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों कामगार उपस्थित हुए एवं साध्वी श्रीजी ने दिशाबोध प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर राज के पुरोहित , नगर सेवक , आकाश राज पुरोहित, मुंबई सभाध्यक्ष नरेंद्र तांतेड़ , आचार्य विधा निधि फाउंडेशन अध्यक्ष किशनलाल डागलिया, अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश चौधरी, मंत्री चेतन कोठारी, स्कूल चेयरमैन एस के जैन , एवं पथमेडा गोशाला से विट्टल कृष्णा की गरिमामय उपस्थिति रही।
साध्वी श्री आणिमाश्रीजी ने अपने मंगल उदबोधन में कहा आज मैं उन लोगो से मुखातिब हूं जो श्रमशील है, जिनके तन से मेहनत का पसीना निकलता है, जो दिन रात परिश्रमी बने रहकर अपने घर परिवार की व्यवस्था को संचालित करते है, बड़ी लग्न से काम करते है। मै आप लोगों से कहना चाहूंगी कि नशा और व्यसन जीवन को बर्बाद कर देते है। चन्द मिनटों की तनाव मुक्ति के लिए अपनाया गया यह रास्ता परिवार व स्वास्थ्य को चौपट कर देता है। हर व्यक्ति व्यसन मुक्त , गुस्सा मुक्त, बन करके ही कल्याण की दिशा प्रशस्त कर सकता है। जो नशा करते है, वे जानबूझकर अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है। अपने भविष्य को अंधकार की तरह ढ़केल रहे है और अपने परिवार को चिंता के गर्त में ड़ाल रहे है। आप सब समझदार बनकर संकल्प को स्वीकार करके अपनी जीवन शैली को स्वस्थ बनाएगे । तभी हमारा भारत नशामुक्त श्रेष्ठ भारत बन सकता है। इस सुंदर आयोजन में बाबूलाल जैन ,आचार्य महाप्रज्ञ विधानिधि फाउंडेशन, अणुव्रत समिति,अच्छा श्रम करके कार्यक्रम को नवीनता प्रदान की है। साध्वी श्रीजी ने प्रेरक संबोध का श्रवण कर के सैकड़ों कामगार भाइयों ने नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प किया।
साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा जी ने मंगल पाथेय प्रदान करते हुए कहा हमारे देश की माटी में संयम , सादगी के परमाणु है। प्रामाणिकता , ईमानदारी, व चरित्र निष्ठा के परमाणु है, सहजता , सरलता व सहिष्णुता के परमाणु है। इन गुणों का समवाय है हमारा भारत है। इन गुणों के कारण भारत श्रेष्ठ है। हमे श्रेष्ठ भारत के गौरव को असक्षुण रखना है। इसलिए हमें खान पान पर विशेष ध्यान देना होगा। नशे की गिरफ्त से स्वयं को मुक्त करना होगा । नशा नशा का द्वार है नशा मौत का पैगाम है। यह स्लो पोइजन है। इस जहर को हमे भेट कर दीजिए एवं आप अमृतमय बनकर अमृत जैसा जीवन जीए। राज पुरोहित ने भी व्यसन जीवन जीने की प्रेरणा दी। नशे का दुष्परिणाम देखना हो तो टाटा केंसर हॉस्पिटल में जाना चाहिए। उस भयानक दृश्य को देखकर व्यक्ति नशामुक्त बन सकता है। आज आप सब त्यागी सन्तो के चरणों मे आए है। सच्ची शांति यही मिल सकती है।
साध्वी सुधाप्रभाजी , साध्वी मैत्रीप्रभाजी ने अपने विचार रखे। फाउंडेशन अध्यक्ष किशनलाल डागलिया, अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश चौधरी, व पडमेडा गौशाला विट्टल कृष्णा ने विचार रखे। मंगल संगान नितेश धाकड़, गणपत डागलिया, दिनेश धाकड़, किशोर धाकड़, रेखा बरलोटा, पुष्पा कच्छारा, रेखा एम बरलोटा, ने सुंदर ढंग एवं मधुर स्वर लहरी के साथ किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अणुव्रत समिति मंत्री चेतन कोठारी ने किया। राज पुरोहित, आकाश पुरोहित , बाबूलाल जैन का समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया। बाबुलाल जैन के द्वारा सारे कामगारों का सम्मान किया गया। अतिथियों का सन्मान तेरापंथ सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़,गणपत डागलिया, रोशन मेहता, रमेश सोनी,बाबूलाल जैन, एस के जैन,लक्ष्मीलाल डागलिया, नितेश धाकड़ ने किया।
कार्यक्रम में माणक कोठारी, दिनेश धाकड़,विमल सोनी, लक्ष्मी लाल सिंघवी,किशोर धाकड़,वसंत कुमठ,मनोहरलाल कच्छारा,मीठालाल सिसोदिया,नरेंद्र पोरवाल,सुरेश डागलिया,नरेश खाब्या,दीपेश सिंघवी,नरेश बाफना,बंसी धाकड़,नवरत्न दुग्गड़,पुष्पा कच्छारा,रेखा बरलोटा,मधुबाला भंसाली, मंजू धोका,कस्तूरी डागलिया,शुशीला डागलिया, मनोहर देवी डागलिया, रेखा बरलोटा के साथ कामगारों भाईओ की उपस्तिथि रही। यह जानकारी तेयुप दक्षिण मुंबई के मीडिया प्रभारी नितेश धाकड़ ने दी।
कालबादेवी तेरापंथ भवन में ‘नशामुक्त भारत श्रेष्ठ भारत’ एवं कामगार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
Leave a comment
Leave a comment