डोंबिवली। गणेश मंदिर संस्थान द्वारा आयोजित नव वर्ष गुडीपाड़वा स्वागत यात्रा में इस वर्ष तेरापंथ युवक परिषद ने अणुव्रत उद्घोष द्वारा रैली में हिस्सा लिया।भागशाला मैदान वेस्ट से गणेश मंदिर ईस्ट तक की इस रैली में लगभग २५-३०,००० लोगो ने भाग लिया जिसमें ७८ विभिन्न वर्ग के लोगो ने अपनी प्रस्तुति दी।तेयूप अध्यक्ष ललितजी मेहता ने मीडिया को इस रैली का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा की अणुव्रत के छोटेछोटे नियमों को संकल्पित करे और नशा मुक्त जीवन जीने का आह्वान किया तभी हम सही शब्दों में आचार्यश्री महाश्रमण जी की अणुव्रत यात्रा को सफल बना पायेंगे।अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के सहमंत्री मनोजजी सिंघवी ने कहा की अणुव्रत के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में पूज्य गुरुदेव की अणुव्रत यात्रा जन जन को नैतिकता, सद्भावना, नशमुक्ति की प्रेरणा दे रही है। उसी के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद डोंबिवली ने नव वर्ष यात्रा में अणुव्रत यात्रा को कर पूज्य गुरुदेव के संदेश को जन जन में पहुंचाने का कार्य किया है। 
अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष कंचनजी सोनी मंत्री वनीताजी बाफ़ना ने कहा कि इस रैली के माध्यम से अणुव्रत को घर घर पहुँचाने की जो कोशिश की है वह सराहनीय हे और यक़ीनन इस प्रयास से कई लोगो के जीवन में परिवर्तन आयेगा।डोंबिवली ज्ञानशाला के बच्चों ने नशा मुक्त, पर्यावरण , विभिन्न रूप में झांकी के रूप में प्रस्तुति दी।सभामंत्री जगदीशजी परमार ,उपाध्यक्ष दलपतजी इटोदिया अभातेयूप से विकासजी कोठारी ,प्रकाशजी कच्छारा नरेशजी मादरेचा राकेशजी कोठारी कैलाशजी सियाल भवरलालजी सोनी दिलीपजी मूनोत डोंबिवली पत्रकार संघ अध्यक्ष महावीरजी बडाला डोंबिवली अणुव्रत अध्यक्षा हेमलताज़ी मूनोत,निवर्तमान अध्यक्ष सुरेशजी बैद ,तेयूप मंत्री राहुलजी कोठारी उपाध्यक्ष जीवनजी सिंघवी सहमंत्री महावीरजी सिंघवी संगठनमंत्री दिनेशजी श्रीश्रीमाल जैन जागृति से अध्यक्ष मदनजी कोठारी मंत्री परासजी बड़ाला कोषाध्यक्ष रोशनजी धाकड़,मुंबई कन्यामंडल प्रभारी जूलीजी मेहता महिला मंडल संयोजिका किरणजी कोठारी सह संयोजिका करिश्माजी कोठारी सरोजजी इटोदिया,किशोर मंडल ऋषि गुन्देचा क्रिश चण्डालिया अंजूजी कच्छारा की गरिमामय उपस्थिति रही।
इस रैली को सफल बनाने में संयोजक प्रमोदजी इटोदिया विकासजी मेहता तेयूप कोषाध्यक्ष भरतजी धाकड़ ,सहमंत्री दीपकजी बाफ़ना, भरतजी कोठारी दर्शनजी मेहता धीरजजी धाकड़ दिलीपजी बाफ़ना एवं ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षिका मधुजी कोठारी एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।सभा युवक परिषद महिला मंडल किशोर मंडल ज्ञानशाला सभी की सहभागिता रही ।
डोंबिवली में अणुव्रत उदगोष

