अलवर:राजस्थान विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही हैं। राजस्थान के हनुमानगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के संबोधन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अलवर में रैली को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। संबोधन में राहुल गांधी ने वादा किया कि कांग्रेस की राजस्थान में सरकार बनने के दस दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।
नोटबंदी पर एक बार फिर से हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी काले धन के खिलाफ लड़ाई नहीं थी, लड़ाई (धन) सफेद करने की थी। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश का युवा आत्महत्या कर रहा है। तो वहीं, दूसरी ओर किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी अब अपने भाषण में राफेल, भ्रष्टाचार की बात नहीं करते हैं। वहीं, राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उद्योगपतियों ने मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाया है।

