मुंबई। युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी श्री निर्वाण श्री जी ठाणा 6 का दिनांक 13 नवंबर को नंदनवन मे पदार्पण हुआ। आपने नंदनवन का अवलोकन किया।
चातुर्मास व्यवस्था समिति के कोषाध्यक्ष गौतमजी कोठारी, संदीप जी कोठारी विजयजी संचेती, विनोदजी बोहरा, ने आपका स्वागत किया। संदीप जी कोठारी ने पुरी जानकारी नक्शा के माध्यम से, तथा सभी स्थानों पर जाकर सभी पॉइंट्स आपको दिखाए, साध्वी श्री निर्वाण श्री जी ने भाई बहनों को प्रेरणादायक उद्बबोधन दिया। 
साध्वी श्रीजी ने फरमाया गुरुदेव का चातुर्मास इंटरनेशनल होगा कई तरह से उपलब्धियों वाला होगा। साध्वी श्री योग क्षेमप्रभाजी ने अपना वक्तव्य दिया। संदीपजी कोठारी , तेरापंथी सभा कांदिवली के अध्यक्ष पारसजी दुगड़, मंत्री अशोक जी हिरण ने अपने विचार रखें। कांदिवली, मलाड, बोरीवली, दहिसर, मीरा रोड, भायंदर के भाई बहनों ने विहार सेवा का लाभ लिया। नंदनवन में श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के मंत्री मनीष कोठारी सहित सभा संस्थाओं के तमाम पदाधिकारियों सहित लोगों की अच्छी उपस्थिति रही। पारसमलजी दुगड़ को भारत भूषण पुरस्कार मिलने के उपलक्ष्य में कांदिवली तेरापंथ समाज एवम् अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया।
साध्वी श्री निर्वाण श्री जी ठाणा 6 का नंदनवन में हुआ पदार्पण

