पालघर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद पालघर द्वारा जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन बुधवार 19 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे तेरापंथ भवन में किया गया।
संस्कारक श्री हितेश बदामिया, संस्कारक श्री दिनेश राठोड़, संस्कारक श्री नरेन्द्र जैन, संस्कारक श्री मयुर चपलोत ने जैन संस्कार विधि से जैन मंत्रोच्चार द्वारा दीपावली पूजन कैसे किया जाए उसकी जानकारी डेमो के माध्यम से दी।
तेयुप अध्यक्ष कांती परमार ने बताया की जैन संस्कार विधि वर्तमान समय की मांग है। किसी भी मांगलिक प्रसंग या त्योहार को सादगी से जैन मंत्रोच्चार के साथ मनाया जाने वाला यह महनीय उपक्रम है। उपस्थित श्रावक समाज को दीपावली पूजन जैन संस्कार विधि से मनाने का आह्वान किया।
संस्कारको द्वारा उपस्थित श्रावक श्राविकाओ के जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। संस्कारको द्वारा मंगलपाठ से कार्यशाला का समापन किया गया। समाचार प्रदाता मीडिया प्रभारी दिनेश राठोड़।
पालघर में जैन संस्कार विधि द्वारा दीपावली पूजन कार्यशाला
Leave a comment
Leave a comment