By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महाराष्‍ट्र विधानसभा में 16 फीसदी मराठा आरक्षण बिल पास
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

महाराष्‍ट्र विधानसभा में 16 फीसदी मराठा आरक्षण बिल पास

Last updated: November 29, 2018 3:11 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:महाराष्‍ट्र विधानसभा में मराठा आरक्षण बिल एकमत के साथ पास हो गया है। अब रोजगार और शिक्षा में मराठा समुदाय को मिल सकेगा 16 फीसदी आरक्षण मिल सकेगा। यह बिल अब पास होने के लिए ऊपरी सदन में जाएंगे। मराठा समुदाय को आरक्षण देने से संबंधित बहुप्रतीक्षित विधेयक को महाराष्ट्र विधानसभा के पटल पर रखा गया था।
मराठा आरक्षण विधेयक के साथ ही राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (एसबीसीसी) की मराठा आरक्षण से जुड़ी अनुशंसाओं पर उठाए गए कदमों के बारे में दो पन्नों की कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) को भी पटल पर रखा गया। इस मुद्दे पर राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल की अध्यक्षता वाली राज्य मंत्रिमंडल की उप समिति की बैठक बुधवार शाम को हुई।
कांग्रेस ने विधानसभा में दी थी ये दलील
विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने कहा कि पिंक बॉलवर्म के कारण जिन किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है सरकार ने उन्हें वित्तीय सहायता मुहैया नहीं करायी है। मुंडे ने कहा था, ”मैं सरकार को एक भी ऐसा किसान सामने लाने की चुनौती देता हूं जिसे नुकसान के लिए 34,500 रुपये का पूर्ण मुआवजा दिया गया हो। अगर आप ऐसा कर दें तो मैं विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। उन्होंने मराठा आरक्षण पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के साथ-साथ धनगर (गड़रिया) समुदाय के लिए आरक्षण पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखने की मांग की।
बीजेपी का जवाब
राज्य के राजस्व मंत्री और सदन के नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार ने पिंक बॉलवार्म के कारण प्रभावित फसलों के मुआवजे की मांग के लिए केन्द्र के समक्ष एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। हालांकि, उन्होंने सदन को बताया कि अब तक कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। मराठा आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष की मांगों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये राजस्व मंत्री ने कहा कि यह एसबीसीसी की 52 वीं रिपोर्ट है और सदन के पटल पर पूर्ववर्ती कोई रिपोर्ट नहीं रखी गई। पाटिल के बयान पर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया। इस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने भी विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मौजूदा आंकड़े ज्यादा सही:अरुण जेटली
Next Article तेज प्रताप ने वापस ली तलाक की अर्जी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?