लखनऊ:लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही राम मंदिर को लेकर सियासत गरमाती जा रही है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले की सुनवाई जनवरी तक टाल दिए जाने के बाद केंद्र सरकार पर अध्यादेश लाने का दबाव लगातार बढ़ रहा है. इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उसे न तो सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है और न ही संविधान पर. बीजेपी किसी भी हद तक जा सकती है. उत्तर प्रदेश, खासकर अयोध्या का माहौल जिस तरह बदल रहा है उसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए और जरूरत पड़ने पर आर्मी की तैनाती की जानी चाहिए.

