इंदौर: पांच राज्यों चल रहे चुनाव में नेता एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। कई नेताओं ने इस दौरान विवादित बयान भी दिए हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज बब्बर ने भी अपनी एक चुनावी सभा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की मां को लेकर विवादित बयान दिया है।
इंदौर में एक रैली के दौरान राज बब्बर ने कहा कि जब वो (पीएम मोदी) कहते थे कि डॉलर के सामने रुपया इतना गिर गया कि उस वक्त के पीएम की उमर बता कर के कहते थे कि उनकी उम्र के करीब जा रहा रहा है। आज रुपया आपकी पूज्यनीय माताजी की उमर के करीब नीचे गिरना शुरू हो गया है। राज बब्बर के इस बयान के बाद कांग्रेस को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
राजबब्बर के बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां कर कांग्रेस अपने स्तर से नीचे गिर रही है, राजनीति में गरिमा बनाए रखनी चाहिए, मैं इसकी निंदा करता हूं। रुपये और डॉलर के अंतर को मोदी जी की मां की उम्र के साथ तुलना करना राज बब्बर की मानसिकता दर्शाता है। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
राज बब्बर ने पीएम मोदी की मां को लेकर दिया विवादित बयान, भाजपा भड़की

