By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आतंकी घुसपैठ की आशंका से बढ़ी सुरक्षा, अंबाला एयरबेस पर रुका राफेल प्रोजेक्ट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

आतंकी घुसपैठ की आशंका से बढ़ी सुरक्षा, अंबाला एयरबेस पर रुका राफेल प्रोजेक्ट

Last updated: November 22, 2018 12:27 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

अंबाला: हरियाणा में आतंवादियों की घुसपैठ की आशंका की खुफिया रिपोर्ट के बाद अंबाला एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बाहरी लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। अनुमति होने के बावजूद मजदूर, मिस्त्री और ठेकेदार समेत करीब 300 लोगों का प्रवेश भी फिलहाल बंद कर दिया गया है। इस कारण अति महत्वपूर्ण राफेल प्रोजेक्ट का कार्य भी रुक गया है।
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में आने वाले करीब 300 श्रमिकों की एंट्री पर भी रोक
मालूम हो कि पंजाब के रास्ते पाकिस्तानी आतंकवादियों के प्रवेश होने की सूचना के बाद यहां अलर्ट कर दिया गया है। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में बिल्डिंग मरम्मत या फिर अन्य काम चलते रहते हैं। सुरक्षा के सभी मापदंड पूरे होने के बाद लेबर की एंट्री होती है। ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली भी निर्माण सामग्री लेकर यहां आते हैं। लेकिन इन दिनों इनका प्रवेश भी रोक दिया गया है।
सुपरसोनिक लड़ाकू विमान राफेल को अगले साल यहां तैनात किया जाएगा। इसके लिए अंबाला एयरफोर्स स्टेशन को अपग्रेड किया जा रहा है। पहले चरण में इसके रखरखाव और अपग्रेडेशन का काम आरंभ कर दिया गया। इस पर करीब सवा सौ करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। इसमें 73 करोड़ के टेंडर आगरा की एक कंपनी को दिए गए हैं। राफेल के लिए वर्तमान बुनियादी ढांचे को विस्तार भी दिया जाएगा। कम से कम 14 नए शेल्टर्स, नए हैंगरों, नए संचालन स्थलों, एक डी-ब्रीफिंग कक्ष और सिमुलेटर प्रशिक्षण का निर्माण होगा।
अंबाला एयरबेस रणनीतिक लिहाज से काफी अहम
रणनीतिक लिहाज से अंबाला एयरबेस काफी अहम है। यह पाकिस्तान सीमा से करीब 220 किलोमीटर दूर है। यहां अभी दो स्क्वाड्रन तैनात हैं। पहला जगुआर कॉम्बैट और दूसरी मिग-21 बाइसन। मिग-21 कुछ ही वर्षों में बेड़े से बाहर हो जाएंगे। ऐसे में राफेल की तैनाती होगी।
अंबाला और हाशिमारा एयरबेस पर रखे जाएंगे 18-18 राफेल
फ्रांस से मिलने वाले 36 राफेल विमानों में 18 अंबाला और 18 पश्चिम बंगाल के हाशिमारा एयरबेस पर रखे जाएंगे। हाशिमारा एयरबेस चीन और भूटान सीमा के करीब है। दो इंजन वाले इस लड़ाकू विमान में एक या दो पायलट बैठ सकते हैं। ऊंचे इलाकों में लडऩे में माहिर यह विमान एक मिनट में 60 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। हालांकि इसके अधिकतम भार ढोने की क्षमता 24500 किलोग्राम है। ईंधन क्षमता 4700 किलोग्राम है।
अधिकतम रफ्तार 2200 से 2500 तक किमी प्रतिघंटा है और इसकी रेंज 3700 किलोमीटर है। इसमें 1.30 एमएम की एक गन लगी होती है जो एक बार में 125 राउंड गोलियां निकाल सकती है। इसमें घातक एमबीडीए एमआइसीए, एमबीडीए मेटेओर, एमबीडीए अपाचे, स्टोर्म शैडो एससीएएलपी मिसाइलें लगी रहती हैं। इसमें थाले आरबीई-2 रडार और थाले स्पेक्ट्रा वारफेयर सिस्टम लगा होता है। साथ ही इसमें ऑप्ट्रॉनिक सेक्योर फ्रंटल इंफ्रा-रेड सर्च और ट्रैक सिस्टम भी लगा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारतीय भाषा सम्मान यात्रा की तैयारियों ने पकड़ा जोर
Next Article विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज चाहता है PCB

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

गंगा एक्सप्रेस-वे से तीर्थ सर्किट हुआ मजबूत, कई धार्मिक स्थल होंगे कनेक्ट
state
April 22, 2026
महिला आरक्षण पर बोलने का भाजपा को कोई अधिकार नहीं, पहले ‘बंच ऑफ थॉट’ और ‘मनुस्मृति’ जलाएं: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
April 22, 2026
मंचरियल के इंटेंस शूट के बाद संयुक्ता ने ‘ब्लैक गोल्ड’ का शूट पूरा किया
entertainment
April 22, 2026
त्रिप्ती डिमरी के बाद, मेधा शंकर ने भी ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ जॉइन करने का क्रेडिट अविनाश तिवारी को दिया
entertainment
April 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?