नीरज राज/बस्ती। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के छठे चरण में गुरुवार को कुल लगभग 54 प्रतिशत मतदान हुए। इनमें बस्ती जिले की पांच सीटों पर कुल मतदान का प्रतिशत लगभग 54 प्रतिशत रहा। छठे चरण में 10 जिलों की कुल 57 सीटो पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ, जिनमे अम्बेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया जिले शामिल थे ।
छठवें चरण में नेपाल और बिहार की सीमा से सटे पूर्वांचल के इलाके में कई बड़े चेहरे मैदान में हैं। इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर से, स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह (बांसी), बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी (इटवा), पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (फाजिलनगर), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (तमकुहीराज), सूर्यप्रताप शाही (पत्थरदेवा), अमनमणि त्रिपाठी (नौतनवा), विनय शंकर तिवारी (चिल्लूपार), बीजेपी उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह (बलिया) से चुनाव मैदान में हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठवे चरण में कुल 53.31% मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक 10 जनपदों में औसतन मतदान प्रतिशत का प्रतिशत इस प्रकार रहा। अम्बेडकर नगर – 58.66%, बलरामपुर – 48.53%, सिद्धार्थ नगर – 49.77%, बस्ती – 54.24%, संतकबीर नगर – 51.21%, महराजगंज – 57.38%, गोरखपुर – 53.89%, कुशीनगर – 55.00%, देवरिया – 51.50%, बलिया – 51.81%।
इसी क्रम में बस्ती जिले में पांचो विधानसभा में जनता द्वारा शांतिपूर्ण किया जा रहा है। पांचो विधानसभा में पड़े शाम 5 बजे मतदान का आकड़ा इस प्रकार है। हरैया-54.19%, कप्तानगंज-56.59%, महादेवा-57.45%, रुधौली- 52.90%, बस्ती सदर-56.30%, बस्ती जिले 6ठे चरण में फाइनल वोटिग 57.22 प्रतिशत हुआ मतदान, हरैया-56.18%, कप्तानगंज-58.38%, रुधौली-55.23%, महादेवा-58.49%, सदर-57.84%।
यूपी चुनाव 2022 : छठवें चरण में लगभग 54 प्रतिशत हुआ मतदान, बस्ती में 54 फीसदी पड़े वोट
Leave a comment
Leave a comment