By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा की हार के साथ हांगकांग ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा की हार के साथ हांगकांग ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

Last updated: November 17, 2018 7:12 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

कॉलून:भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा पुरुष एकल वर्ग में अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले हारकर हांगकांग ओपन से बाहर हो गए। इसके साथ इस टूनार्मेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। चौथी सीड श्रीकांत को पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जापान के निशिमोटो केंटा से 17-21, 13-21 से शिकस्त खानी पड़ी। आठवीं सीड केंटा ने श्रीकांत को 44 मिनट में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ ही केंटा ने श्रीकांत के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 1-3 का कर लिया है। जापानी खिलाड़ी ने इस वर्ष अप्रैल में एशियाई चैम्पियनशिप में श्रीकांत से मिली हार का बदला भी चूकता कर लिया है। केंटा ने पहले गेम से ही मुकाबले में अपना दबदबा कायम रखा और उन्होंने 23 मिनट में 21-17 से पहला गेम जीत लिया।
दूसरे गेम में भी जापानी खिलाड़ी 11-3 से आगे थे और फिर उन्होंने इसके बाद लगातार अंक लेकर 21-13 से गेम और मैच अपने नाम कर लिया। पुरुष एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में वॉकओवर पाने वाले समीर को क्वार्टर फाइनल में चीन के ली चेउक यियु ने 21-15, 19-21, 21-11 से मात दी। समीर टूनार्मेंट में एकमात्र भारतीय उम्मीद थे और अब उनके हारने के बाद भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। वर्ल्ड नंबर-47 ली ने एक घंटे 13 मिनट के मैराथन संघर्ष में यह मैच अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही ली ने समीर के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 1-1 का कर लिया है। वर्ल्ड नंबर-18 समीर ने इस वर्ष मार्च में न्यूजीलैंड ओपन में ली को हराया था और अब ली ने उस हार का हिसाब यहां चूकता कर लिया।
चीनी खिलाड़ी ने 22 मिनट में 21-15 से पहला गेम जीत लिया। लेकिन समीर ने दूसरे गेम में अच्छा संघर्ष दिखाया और 11-11 से पहले बराबरी हासिल करने के बाद उन्होंने लगातार अंक लेकर दूसरा गेम 21-19 से अपने नाम किया। तीसरे गेम में ली अच्छे लय में नजर आए और उन्होंने 5-5 की बराबरी से बाहर निकलते हुए पहले तो 9-6 की बढ़त बनाई। इसके बाद का खेल एकतरफा हो गया और चीनी खिलाड़ी ने 14-7 की बढ़त बनाने के बाद 21-11 से गेम और मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जांच एजेंसियां बैंक खातों में गड़बड़ी रोकेंगी, सीबीआई-ईडी भी रखेंगे निगाह
Next Article 10 हजार पदों के लिए 95 लाख अर्जियां

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

एस. एस. राजामौली की ‘वाराणसी’ का होगा इंटरनेशनल डेब्यू, मेक्सिको के ‘थंडर स्टेज’ पर एस. एस. दिखेगी फिल्म की पहली झलक
entertainment
April 23, 2026
कोई भी कभी रणवीर सिंह को को-एक्टर के रूप में पीछे नहीं छोड़ पाएगा, बोलीं सारा अर्जुन
entertainment
April 23, 2026
नेशनल अवॉर्ड-विनर अनुपम पटनायक लाए ‘मंत्र मुग्ध’- डर, हंसी और जादू का फुल ऑन कॉकटेल!
entertainment
April 23, 2026
गंगा एक्सप्रेस-वे से तीर्थ सर्किट हुआ मजबूत, कई धार्मिक स्थल होंगे कनेक्ट
state
April 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?