मुंबई: आर्थिक राजधानी मुम्बई के सबसे पॉश इलाके में 1942 से यानी करीब 76 सालों से मशहूर गिरगांव चौपाटी के पास संचालित प्रानसुख लाल मफतलाल हिन्दू स्विमिंग बाथ एंड बोट क्लब ट्रस्ट जोकि मफतलाल बाथ के नाम से मशहूर है जिससे मुंबई के करीब 42 हजार लोग जुड़े हुए हैं। इस क्लब से जुड़े हुए कई लोग क्लब को चला रहे लोगों के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पिछले 14 सालों से लगातार एक ही टीम इस पर राज करती आ रही हैं। यही नही अपने हिसाब से इस क्लब को चला रहे हैं। यही वजह है कि इस बार परिवर्तन ग्रुप नाम से एक नया ग्रुप हाल ही में होने वाले क्लब के चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने जा रहे हैं।जिसमें लाइफ़ मेम्बर पैनल में अम्बरीष कामेश्वर व्यास, अनिल मोहन शेजवाडकर, भरत हस्तीमल राजावत, दर्शना राजेश नाइक, महेंद्र पूनमचंद अंगारा, पारस हिम्मतमल जैन, सतीश रामजी गाला और ओडिनरी मेम्बर पैनल से देवेंद्र डागलिया, दिलीप वेदपाठक, जितेंद्र जैन, किशोर जैन, विकाश अग्रवाल विजय गाला और विषम कुट्टी चुनाव में खड़े होने जा रहे हैं।
सूत्रों की माने इस क्लब से जुड़े मेंबर्स मौजूदा टीम के काम काज से काफी नाराज हैं। मौजूदा टीम अपने मन मुताबिक काम काज क्लब में करती हैं। यही नही क्लब के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले मेम्बर्स के मेम्बरशिप भी खत्म करने की धमकी भी दी जाती हैं। जबकि इस टीम के बड़े पदाधिकारी के बेटे पर इसी क्लब में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लग चुका है जिसकी जांच एलटी मार्ग पुलिस कर रही हैं। इस घटना की वजह से क्लब का नाम खराब हुआ ही साथ ही यहां आने वाले मेम्बर्स को अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमेशा भय बना रहता हैं। उनका कहना है कि अगर एक पद पर बैठे व्यक्ति का बेटा ही अगर इस क्लब में आने वाली लड़की को अपना शिकार बनाता है तो किस पर और कैसे भरोसा किया जा सकता हैं। इतना कुछ होने के बावजूद अधिकारी को पद से हटाया भी नही गया हैं। यही नही फिर से चुनाव भी यह व्यक्ति लड़ रहा हैं। ऐसे में परिवर्तन ग्रुप ने यहां 24 और 25 नवम्बर को होने वाले चुनाव में हिस्सा लेकर संस्थान में परिवर्तन लाने की कोशिश में जुटा हुआ हैं। सभी उम्मीदवारों का यही कहना है कि हमें सभी 42 हजार मेम्बर्स को इस क्लब में सुरक्षित वातावरण देना ही हमारी प्रथमिकता है। साथ ही इस क्लब का विकाश ही हमारा दृढ़ संकल्प होगा।
मफतलाल क्लब के चुनाव में परिवर्तन की लहर

