पालघर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशानुसार तेयुप पालघर के तत्वावधान में पालघर किशोर मंडल द्वारा KISHORE FIESTA 2.0 का आयोजन रविवार 26 दिसंबर दोपहर 2 से 5 बजे तक तेरापंथ भवन में किया गया।
प्रथम चरण में FIESTA 2.0 में किशोर मंडल द्वारा ज्ञानवर्धक गेम के स्टॉल लगाये गए। जिसमे बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। द्वितीय चरण में किशोर मंडल के सदस्यों का सामुहिक रूप में जन्मोत्सव जैन संस्कार विधि से संस्कारक हितेश बदामिया द्वारा मंत्रोच्चार से मनाया।
सभा अध्यक्ष नरेश जी राठौड़, मंत्री दिनेश राठौड़, उपाध्यक्ष भगवानलाल जी सिंघवी, परामर्शक हेमराज जी श्रीश्रीमाल, महिला मंडल अध्यक्ष्या अनोखाबाई बदामिया, मंत्री संगीता चपलोत, तेयुप अध्यक्ष प्रकाश बाफना, मंत्री दिलीप परमार, ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षिका सविता सिंघवी, देवीलाल जी सिंघवी आदि ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में किशोर मंडल संयोजक अमन भोगर, सह संयोजक अक्षत सिंघवी, ब्लु ब्रिगेट टीम से हित तलेसरा के साथ पूरी किशोर मंडल टीम सक्रिय रही और अल्पाहार का भी सुंदर व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का सुंदर संचालन किशोर मंडल प्रभारी पारस सिंघवी ने किया।
पालघर में तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा FIESTA 2.0 का आयोजन
![](https://surabhisaloni.co.in/wp-content/uploads/2021/12/Palghar-30-12-1.jpg)
Leave a comment
Leave a comment