By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बॉक्सिंग: वर्ल्ड चैंपियनशिप पर वायु प्रदूषण का साया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

बॉक्सिंग: वर्ल्ड चैंपियनशिप पर वायु प्रदूषण का साया

Last updated: November 12, 2018 8:22 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की समस्या सामान्य जनजीवन के बाद खेलों पर भी बुरा असर डाल रही है. शहर में 15 नवंबर से वुमंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप शुरू हो रही है. अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (AIBA) के इस टूर्नामेंट से पहले कई महिला बॉक्सर दिल्ली की जहरीली हवा को लेकर चिंतित हैं. हालांकि, भारतीयों की मेहमाननवाजी ने उन्हें सहज किया हुआ है.
बुल्गारिया की 2014 की 57 किग्रा वर्ग में विश्व चैंपियन स्टेनिमारा पेत्रोवा ने कहा, ‘हम अच्छा महसूस नहीं कर रहे. कहीं और की तुलना में यहीं वायु बदतर है. सांस लेने में हमें थोड़ी दिक्कत हो रही है. इस वायु गुणवत्ता में यहां ट्रेनिंग करना मुश्किल है.’ यूरोपीय चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता अजिजे निमानी ने भी पेत्रोवा की बात दोहराई. कोसोवो में जन्मीं निमानी ने कहा, ‘यह मेरी पहली भारत यात्रा है. ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि यह थोड़ा अधिक स्वच्छ होनी चाहिए थी. हालांकि, यहां के लोग काफी अच्छे हैं.’
ओलंपिक क्वालीफायर 2016 के 51 किग्रा वर्ग में एमसी मैरीकोम को हराने वाली निमानी ने स्वीकार किया कि सांस लेने में दिक्कत हो रही है, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि टूर्नामेंट के लिए काफी समय पहले आ जाने के कारण वे सामंजस्य बैठा लेंगी. विश्व चैंपियनशिप 2016 की रजत पदक विजेता स्टायका पेत्रोवा ने कहा कि यह मुद्दा नहीं होगा क्योंकि वायु गुणवत्ता सभी के लिए समान है. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह (वायु गुणवत्ता) समस्या है.’

पंजाब और हरियाणी में पराली जलाने से दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र की वायु गुणवत्ता पर असर पड़ा है. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद लोगों ने दिवाली पर जमकर पटाखे चलाए, जिससे स्थिति और खराब हो गई.
चैंपियनशिप शुरू होने से पहले ही बना रिकॉर्ड
70 देशों की 300 बॉक्सरों ने इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्पलेक्स में स्थित केडी जाधव हॉल में होने वाली इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है. यह इस चैंपियनशिप के लिहाज से एक रिकॉर्ड है. जर्मनी, अमेरिका, इंग्लैंड, यूक्रेन, पनामा, आस्ट्रेलिया, थाईलैंड, बुल्गारिया, सोमालिया सहित कुल 16 देशों की बॉक्सर कंडीशंस के साथ तालमेल बनाने के लिए निर्धारित समय से पहले भारत पहुंच रही हैं. इसमें भारत की अगुवाई पांच बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम करेंगी.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का बेंगलुरू में निधन, PM मोदी ने जताया शोक
Next Article अनंत कुमार को श्रद्धांजलिः जानिए उनका पूरा राजनीतिक सफर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?