सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: संस्कारयुक्त हो शिक्षा: आचार्य महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

संस्कारयुक्त हो शिक्षा: आचार्य महाश्रमण

Last updated: November 24, 2026 11:34 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE
  • महाश्रमण का महाश्रम, प्रायः प्रतिदिन कर रहे दो-दो विहार
  • लगभग 16 कि.मी. की पदयात्रा कर अहिंसा यात्रा संग पहुंचे बाबई
  • ग्रामवासियों ने स्वीकार किए अहिंसा यात्रा के संकल्प
  • गतिमान ज्योतिचरण, सान्ध्यकालीन विहार कर पहुंचे बेलनगंज

10.12.2021, शुक्रवार, बाबई, बूंदी (राजस्थान)। राजस्थान के बूंदी जिले में अपनी अहिंसा यात्रा के साथ गतिमान जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, मानवता के मसीहा आचार्यश्री महाश्रमणजी मानों बूंदी के कण-कण को पावन बनाने के लिए प्रायः दो-दो विहार कर रहे हैं। अपने इस महाश्रम के माध्यम से आचार्यश्री महाश्रमणजी बूंदी जिले की 20 किलोमीटर की धरती को नित्य पावन बना रहे हैं। करवरवासियों पर कृपा बरसा शुक्रवार को आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के गतिमान हुए तो एकबार फिर लगभग 16 किलोमीटर का प्रलम्ब विहार कर बाबई गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में पधारे। गांववासियों द्वारा आचार्यश्री का भव्य स्वागत किया।
प्रलम्ब यात्रा के कारण प्रातःकाल का मुख्य प्रवचन कार्यक्रम मध्याह्न में समायोजित हुआ। आचार्यश्री ने विद्यालय परिसर में आयोजित मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में समुपस्थित श्रद्धालुओं को पावन प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि जीवन में ज्ञान का बहुत महत्त्व है। सभी अपने-अपने ढंग से ज्ञान प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। गांव-गांव में विद्या संस्थान बने हुए हैं। इनमें अध्यापकों, प्राध्यापकों व शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों को ज्ञान प्रदान करने का प्रयास किया जाता है। इस यात्रा में बहुधा हमारा विद्या संस्थानों में प्रवास होता है। अध्ययन में समय लगाया जाए तो ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार प्रदान करने का भी प्रयास किया जाए तो ज्ञान अच्छा फल देने वाला हो सकता है। विद्यार्थियों के जीवन में सद्भावना, नैतिकता व नशामुक्ति की बात आए तो पूर्णता की बात हो सकती है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक, शैक्षिक, मानसिक और भावात्मक विकास हो तो उन्नति की बात हो सकती है। शुद्ध बुद्धि कामधेनु के समान होती है। विद्यार्थियों को विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा, घर में अभिभावकों द्वारा, बाहर समाज और समय-समय पर साधु-संतों द्वारा संस्कार की शिक्षा भी निरंतर मिले तो अच्छा विकास संभव हो सकता है।
मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने समुपस्थित जनता ने आचार्यश्री के श्रीमुख से अहिंसा यात्रा के तीनों संकल्पों को स्वीकार किया। सेवानिवृत्त शिक्षक श्री पारस जैन ने आचार्यश्री के स्वागत में अपनी भावाभिव्यक्ति दी और आचार्यश्री से पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। सायं लगभग साढे चार बजे अखण्ड परिव्राजक आचार्यश्री महाश्रमणजी के ज्योतिचरण पुनः सान्ध्यकालीन विहार को गतिमान हुए। लोगों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए लगभग तीन किलोमीटर का विहार कर बेलनगंज गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में पधारे। यहां आचार्यश्री का रात्रिकालीन प्रवास हुआ।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तेरापंथ सभा प्रतिनिधि मंडल ने साध्वी उज्ज्वलप्रभा के किये दर्शन
Next Article विनोद कांबली हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

नेशनल प्रेस क्लब चुनाव: राजकुमार पाण्डेय ने जिलाध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, अब्बास अली खान बने प्रस्तावक
state
November 24, 2026
11वीं के छात्र के इश्क में ऐसी दीवानी हुईं मैडम, स्कूल से निकलीं तो पहुंच गईं लखनऊ! पुलिस ने देर रात दोनों को ढूंढ निकाला
state
November 24, 2026
आठ साल बाद खुला फर्जी रसीदों का खेल, 19 ग्राहकों के 3.26 लाख रुपये डकारने का आरोप
state
November 24, 2026
रश्मिका मंदाना: महिला सशक्तिकरण देश के विकास के लिए जरूरी
entertainment
November 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?