By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बजरंग पूनिया 65 किग्रा वर्ग में दुनिया के नंबर एक पहलवान बने
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

बजरंग पूनिया 65 किग्रा वर्ग में दुनिया के नंबर एक पहलवान बने

Last updated: November 11, 2018 7:20 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:स्टार भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने शनिवार को 65 किग्रा वर्ग में टॉप वर्ल्ड रैंकिंग हासिल की। इस सीजन में पांच पदक जीतने वाले 24 साल के बजरंग यूडब्ल्यूडब्ल्यू की लिस्ट में 96 अंक के साथ रैंकिंग में टॉप पर चल रहे हैं। इस साल उन्होंने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था।
बजरंग के लिए ये सीजन शानदार रहा और वो बुडापेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में वरीयता पाने वाले इकलौते भारतीय पहलवान रहे थे। बजरंग ने दूसरे स्थान पर मौजूद क्यूबा के एलेजांद्रो एनरिक व्लाडेस टोबियर पर मजबूत बढ़त बना रखी है जिनके 66 अंक हैं। बजरंग ने विश्व चैंपियनशिप के करीबी सेमीफाइनल में टोबियर को हराया था। रूस के अखमद चाकेइव (62) तीसरे जबकि नए विश्व चैंपियन ताकुतो ओटोगुरो (56) चौथे स्थान पर हैं। इनके बाद तुर्की के सेलाहतिन किलिसाल्यान (50) का नंबर आता है।
बजरंग देश के इकलौते पुरुष पहलवान हैं जिन्हें रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह मिली है जबकि भारत की पांच महिला पहलवान अपने-अपने वर्ग में शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रही हैं। विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले सिर्फ चौथी भारतीय महिला पहलवान बनी पूजा ढांडा महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में 52 अंक के साथ छठे स्थान पर हैं। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
रितु फोगाट महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में 33 अंक के साथ 10वें स्थान पर हैं। सरिता मोर 59 किग्रा वर्ग में 29 अंक के साथ सातवें जबकि नवजोत कौर (32) और किरण (37) क्रमश: 68 और 76 किग्रा वर्ग में नौवें स्थान पर काबिज हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अमेरिका ने चीन पर लगाया अल्पसंख्यकों के दमन आरोप
Next Article हरमनप्रीत एंड कंपनी का मुकाबला होगा पाकिस्तान से

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

एस. एस. राजामौली की ‘वाराणसी’ का होगा इंटरनेशनल डेब्यू, मेक्सिको के ‘थंडर स्टेज’ पर एस. एस. दिखेगी फिल्म की पहली झलक
entertainment
April 23, 2026
कोई भी कभी रणवीर सिंह को को-एक्टर के रूप में पीछे नहीं छोड़ पाएगा, बोलीं सारा अर्जुन
entertainment
April 23, 2026
नेशनल अवॉर्ड-विनर अनुपम पटनायक लाए ‘मंत्र मुग्ध’- डर, हंसी और जादू का फुल ऑन कॉकटेल!
entertainment
April 23, 2026
गंगा एक्सप्रेस-वे से तीर्थ सर्किट हुआ मजबूत, कई धार्मिक स्थल होंगे कनेक्ट
state
April 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?