मुंबई:बॉलिवुड से लेकर वेब सीरीज तक में अभिनय का लोहा मनवाने वाले पंकज त्रिपाठी अब साउथ इंडियन सुपरस्टार के रोल में नजर आने वाले हैं। अपनी आगामी फिल्म ‘शकीला’ में पंकज त्रिपाठी दक्षिण भारत के सुपरस्टार के रोल में दिखेंगे। फिल्म के पहले पोस्टर में वह एक हाथ में माइक और दूसरे हाथ में ट्रॉफी लिए नजर आ रहे हैं। शायद वह फिल्म अवॉर्ड्स जैसे किसी इवेंट में जीत के बाद इस तरह नजर आएंगे। पंकज त्रिपाठी का कहना है कि फिल्म में उनका रोल बेहद कलरफुल नजर आने वाला है। पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि हमारी मेहतन से बनी फिल्म शकीला क्रिसमस के मौके पर थिएटर्स में लगने वाली है।’
पंकज त्रिपाठी ने कहा कि मैं फिल्म को लेकर बेहद रोमांचित हूं क्योंकि मैंने इस फिल्म में बेहद टैलेंटेड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ काम किया है। मेरा किरदार इस फिल्म में काफी अच्छा है। मैं पहली बार अपने करियर में एक अभिनेता का रोल प्ले किया है। मैं हमेशा ऑन स्क्रीन एक ऐक्टर का किरदार निभाना चाहता था ताकि उसकी जिंदगी के पहलुओं के बारे में लोगों को बता सकूं। यह एक रोचक और कलरफुल कैरेक्टर रहने वाला है। इस फिल्म का डायरेक्टशन इंद्रजीत लंकेश ने किया है। ऋचा चड्ढा अडल्ट ऐक्टर के किरदार में दिखेंगी, जिसने 1990 के दशक में केरल से लेकर तमाम अन्य राज्यों में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी।

