लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती के तहत जारी 6800 की जारी सूची में शामिल अभ्यर्थियों का धरना राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में होली के अवसर पर भी जारी हैं। पीड़ित अभ्यर्थियों ने यहीं होली मनाई।
धरना स्थल पर मौजूद अभ्यर्थियों का कहना है कि 69000 शिक्षक भर्ती मामले में प्रदेश की सरकार शुरू से ही हीलाहवाली करती रही है. इसी वजह से यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया और वहां भी सरकार अपना पक्ष रखने से दूर भागती है. सुप्रीम कोर्ट से सिर्फ तारीख पर तारीख मिलता है.
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे धनंजय गुप्ता का कहना है कि अब तक 25 से अधिक तारीखों पर सुनवाई नहीं हो सकी है. अब अगली सुनवाई 19 मार्च को होनी है. हम सबकी मांग है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता को भेज कर इस मामले को जल्द से जल्द निस्तारित कराए.
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे धनंजय गुप्ता ने कहा कि होली समरसता का पर्व है, लेकिन उत्तर प्रदेश में दलित बैकवर्ड समाज के नौजवानों को इस पर्व पर भी सामाजिक न्याय के लिए आंदोलन जैसी प्रक्रिया को अपनाना पड़ा यह बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है। आंदोलन का सरकार संज्ञान ले और सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता भेजकर मामले कको निस्तारित कराये और हमें हमारा हक अधिकार दे। होली के महापर्व के अवसर पर भी धरने में धनंजय गुप्ता, रणजीत सिंह,नीरज गुप्ता,दीपक कुमार, चंद्रशेखर आदि शामिल रहे।
69000 शिक्षक भर्ती : आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का धरना होली के दिन भी जारी

