सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 669 करोड़ रुपये बैंक बैलंस के साथ BSP सबसे अमीर पार्टी, पांचवें स्थान पर बीजेपी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

669 करोड़ रुपये बैंक बैलंस के साथ BSP सबसे अमीर पार्टी, पांचवें स्थान पर बीजेपी

Last updated: April 15, 2019 8:06 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:बैंक बैलंस के मामले में मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) बाकी सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों से आगे है। यह जानकारी एक आधिकारिक रिकॉर्ड से सामने आई है। बीएसपी की तरफ से 25 फरवरी को चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के मुताबिक एनसीआर के सरकारी बैकों में मौजूद 8 खातों में इसके 669 करोड़ डिपॉजिट हैं।
2014 लोकसभा चुनाव में अपना खाता भी न खोल पाई बीएसपी के पास 95.54 लाख रुपये कैश हैं। उधर, इसकी गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी इस मामले में दूसरे स्थान पर है और इसके पास विभिन्न बैंक खातों में 471 करोड़ रुपये हैं। पार्टी का कैश डिपॉजिट मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में हुए हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान 11 करोड़ रुपये घट गया है।
कांग्रेस इस सूची में तीसरे स्थान पर है जिसके पास 196 करोड़ रुपये बैंक बैलंस है। हालांकि, यह जानकारी पिछले साल 2 नवंबर को चुनाव आयोग को दी गई जानकारी पर आधारित है। पार्टी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत के बाद अपने बैलंस को लेकर ब्यौरा अपडेट नहीं किया है।
बीजेपी इस सूची में क्षेत्रीय पार्टियों से भी पिछड़ रही है और टीडीपी के बाद पांचवें स्थान पर है। बीजेपी के पास 82 करोड़ रुपये बैंक बैलंस है, जबकि टीडीपी के पास 107 करोड़ रुपये हैं। बीजेपी का दावा है कि इसने 2017-18 में कमाए गए 1027 करोड़ में से 758 करोड़ खर्च कर दिए जो कि किसी भी पार्टी द्वारा खर्च की गई सबसे अधिक राशि है।
पार्टियों की 87 प्रतिशत आय कॉन्ट्रिब्यूशन पर आधारित
एसपी का डिपॉजिट विधानसभा चुनावों के बाद नवंबर-दिसंबर के दौरान 11 करोड़ घट गया। इसके विपरीत हालिया विधानसभा चुनावों के दौरान बीएसपी ने 24 करोड़ रुपये जुटाए जिससे इसके बैंक बैलंस में इजाफा हुआ है। एडीआर द्वारा राजनीतिक पार्टियों के आयकर रिटर्न पर किए गए विश्लेषण के मुताबिक, बीजेपी ने 2016-17 और 2017-18 में कॉन्ट्रिब्यूशन से सबसे अधिक कमाई दिखाई थी। जिस दौरान उसने क्रमशः 1034 और 1027 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसी दौरान बीएसपी ने 174 करोड़ और 52 करोड़ जुटाए थे। कांग्रेस ने 2016-17 में 225 करोड़ रुपये की कमाई की घोषणा की थी। इसने चुनाव आयोग को अगले साल की कमाई की घोषणा नहीं की थी। इन सभी पार्टियों की 87 प्रतिशत कमाई स्वेच्छा से दिए गए दान से हुई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article SCO सम्मेलन में जाएंगे नए पीएम, इमरान भी रहेंगे मौजूद
Next Article महिलाओं को पुरुषों के बराबर इनामी राशि दी जानी चाहिए: सानिया मिर्जा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुम्बई का श्रावक समाज पहुँचा मुंबई में विराजित चारित्रात्माओ के खमत खामना करने
social
September 20, 2026
शून्य से शिखर तक 4.0 में उद्योगपति गणपतराज चौधरी ने साझा की संघर्ष, व्यवसाय और सेवा की प्रेरक यात्रा
social
September 20, 2026
भोजपुरीः वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से शिल्पी राज और सपना चौहान का नया लोकगीत ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ रिलीज़
entertainment
September 20, 2026
The Revolutionaries के लिए रोहित सराफ ने 15 महीने की कड़ी ट्रेनिंग की
entertainment
September 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?