ब्यूरो प्रतिनिधि, बस्ती। जिले के लालगंज थानांतर्गत पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय अपहरण के आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है। यह कार्रवाई बस्ती के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के निर्देशन में लालगंज थाने की सर्विलांस सेल एवं स्वाट टीम द्वारा की गई।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बस्ती के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देश के क्रम में , अपर पुलिस अधीक्षक पंकज के पर्यवेक्षण में, प्रभारी क्षेत्राधिकारी रूधौली अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध के रोक थाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के तहत थाना लालगंज के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह मय फोर्स व सर्विलांस सेल एवं स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर थाना लालगंज जनपद बस्ती में पंजीकृत मु0अ0सं0 33/2020 धारा 386,506 IPC व 3(2)5 SC /ST ACT से सम्बन्धित अभियुक्त दशरथ चौधरी पुत्र स्व. कोदई उर्फ रामभरत चौधरी साकिन लकडा थाना लालगंज बस्ती व देवेश उर्फ नरायन भारती पुत्र धनपति उर्फ चिनकाई निवासी भिलेन्दरी थाना खजनी जनपद गोरखपुर को क्रमशः एक अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद चाकू के साथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अपहृत अमन सोनकर पुत्र हरीराम सोनकर (का फोटो लाल गमछे में ) साकिन महसो पूरब टोला थाना लालगंज बस्ती को दिनांक 09.02.2020 को समय 03.25 बजे प्रातः रामजानकी कन्या इन्टर कालेज महादेवा बाजार के पास से बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपहरण कर रंगदारी की बात कबूल की है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त दशरथ के विरूद्ध धारा 3/25 शस्त्र अधि. व अभियुक्त देवेश उर्फ नरायन भारती के विरूद्ध धारा 4/25 शस्त्र अधि. का पंजीकृत किया गया। आरोपियों के खिलाफ इससे पहले भी विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज होने का भी खुलासा हुआ है।
बस्ती जिले की लालगंज पुलिस ने अपहरण के आरोपियों को पकड़ा

