सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य लेकर चले हैं हम:पीएम मोेदी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य लेकर चले हैं हम:पीएम मोेदी

Last updated: October 16, 2019 5:33 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

जालना:महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में राजनेताओं की चुनावी रैलियां जोर पर हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज महाराष्ट्र के जालना में रैली की। यहां उन्होंने कहा कि आज जब भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य लेकर हम चले हैं तो महाराष्ट्र विकास का वो इंजन है जो इसे गति देगा। आज भारत दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्ट अप फ्रेंडली देश है तो इसमें महाराष्ट्र की भूमिका अहम है।

जानें पीएम मोदी के भाषण की खास बातें 

-RERA कानून आने के बाद कोर्ट को भी विवादों के निपटारे में आसानी हो रही है। यही कारण है कि बीते कुछ समय में गलत तौर-तरीके से काम करने वाले बिल्डरों को अपने किए का भुगतान करना पड़ा है। हमारी नीति में हमारा इरादा स्पष्ट है- ‘माफिया को माफ़ नहीं, बल्कि साफ किया जाएगा।

-शेतकरी समाज की ज़मीन हड़पने और गरीब के घर के सपने दोनों को कुचलने वाले इस माफिया को समाप्त करने का प्रयास बीते 5 वर्षों में हुआ है। पहले नेताओं से सांठगांठ के चलते बिल्डर माफिया की मनमर्जी चलती थी, पर अब नहीं।

-रियल एस्टेट सेक्टर में बिल्डर माफिया और अंडरवर्ल्ड का क्या रिश्ता रहा है, कैसे-कैसे काम यहां हुए हैं, उसके दाग आज तक कांग्रेस और NCP के नेताओं पर हैं।

-जब कोई क्षेत्र विकास के पथ पर बढ़ता है, शहरीकरण तेज़ होता है तो उसे अक्सर बिल्डर माफिया की बीमारी भी जकड़ लेती है। 2014 से पहले महाराष्ट्र और मुंबई की स्थिति यही थी।

-हमारा ये समंदर, हमारे समुद्री जीव सुरक्षित रहेंगे तो यहां का सामाजिक और आर्थिक जीवन भी समृद्ध होगा और भारत भी सशक्त होगा।

-सिंगल यूज़ प्लास्टिक हमारे समुद्री जीवन के लिए बहुत बड़ा खतरा है। इसके खिलाफ देशभर में बहुत बड़ा अभियान चल रहा है।हमारे समंदर को, हमारे समुद्री तट को इससे मुक्त रखने में आपका सक्रिय सहयोग बहुत ज़रूरी है।

-ब्लू इकॉनॉमी नए भारत की पहचान बनने वाली है।हमारा प्रयास है कि समंदर में जितने संसाधन हैं, उनका संवर्धन और संरक्षण भी हो और वो समुद्री तट पर बसे हमारे साथियों के काम भी आएं।

-एक नरेंद्र और एक देवेंद्र, ये वो सूत्र है जो महाराष्ट्र के विकास के डबल इंजन को 11 गुना शक्ति दे रहा है। 21 अक्टूबर को वोट देते समय आपको इसी डबल शक्ति को ध्यान में रखना है।

-बीते 5 वर्षों में भारत में रिकॉर्ड FDI आया है, विदेशी निवेश आया है तो इसका बड़ा हिस्सा महाराष्ट्र में आया है। बीते 5 वर्ष में भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है, तो इसमें भी महाराष्ट्र अग्रणी रहा है।

-आज जब भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य लेकर हम चले हैं तो महाराष्ट्र विकास का वो इंजन है जो इसे गति देगा। आज भारत दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्ट अप फ्रेंडली देश है तो इसमें महाराष्ट्र की भूमिका अहम है।

-भारत के नागरिक सुरक्षित हों, सम्मान से जिएं और संपन्नता आपके चरणों में हो, यही लक्ष्य नए भारत का है। इसी नए भारत के निर्माण के लिए हम सभी काम कर रहे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वैश्विक भुखमरी सूचकांक में नेपाल, बांग्लादेश, पाक से भी पीछे रहा भारत
Next Article दैनिक वेतनभोगियों को दिवाली पर 1184 रुपए बोनस मिलेगा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया में महा सती अंजना परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन 
social
September 7, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र ठाणे ने किया अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026 का शानदार आय़ोजन
social
September 7, 2026
कृति खरबंदा ने अली फज़ल के ‘मिर्जापुर’ में काम की सराहना की, शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट
entertainment
September 7, 2026
जन्माष्टमी पर मिला सहयोग का अनमोल उपहार
social
September 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?