सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 5 साल में घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे:अमित शाह
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

5 साल में घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे:अमित शाह

Last updated: October 16, 2019 6:26 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

फरीदाबाद:केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पूरे देश में एनआरसी लागू की जाएगी और वर्ष 2024 से पहले देश से सभी घुसपैठियों को बाहर कर दिया जाएगा। शाह बुधवार को सेक्टर-31 एत्मातदपुर के दशहरा मैदान में तिगांव से भाजपा उम्मीदवार राजेश नागर की चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
अनु्च्छेद 370 और कांग्रेस पर रहा फोकस
शाह ने अपने में भाषण में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और कांग्रेस के शासनकाल पर फोकस किया। शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने 370 हटाकर कश्मीर को देश का अंग बना दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने यह सख्त उठाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश में राज किया है, लेकिन कांग्रेस ने अपने वोटबैंक की राजनीति को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अमित शाह ने कहा कि अब जब भाजपा सरकार देश हित में एक के बाद एक कदम उठा रही है तो कांग्रेस उसका विरोध कर रही है। कांग्रेस 370 पर अपना नजरिया साफ करे।
विकास कार्य गिनवाए
अमित शाह ने अपने भाषण में देशभक्ति के साथ-साथ विकास परियोजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार ने रिकॉर्ड विकास किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में केंद्र की कांग्रेस सरकार ने 22 हजार करोड़ रुपये प्रदेश के विकास के लिए दिए थे, जबकि भाजपा सरकार ने 100 करोड़ से ज्यादा दिया है। उन्होंने इस दौरान केएमपी, केजीपी, रेल कॉरिडोर, यमुना पर मंझावली पुल के निर्माण का जिक्र किया।
एनआरसी से कांग्रेस को तकलीफ
शाह ने कहा कि देश में जब एनआरसी लागू किया जा रहा है तो कांग्रेस को इससे तकलीफ है। इस पर सवाल करते हुए अमित शाह ने कहा कि घुसपैठियों को बाहर करने से कांग्रेस को क्यों परेशानी है, इस पर भी कांग्रेस को नजरिया साफ करना चाहिए।
मनमोहन को कहा मोनी बाबा
शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को मोनी बाबा कहा। उन्होंने कहा कि मनमोहन की सरकार में जब देश पर आतंकी हमले हो रहे थे तो मोनी बाबा कुछ नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी खामोशी की वजह से देश को काफी नुकशान उठान पड़ा। मगर अब ऐसा नहीं हो रहा। अब मोदी सरकार एक के बाद एक कदम उठा रही है। अनुच्छेद 370 का खात्मा, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक इसके कुछ उदहारण हैं।
भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि है
पार्टी की गुटबाजी को खत्म करते हुए शाह ने कहा कि भाजपा में वर्कर सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि भाजपा में साधरण सा वर्कर पूरे सम्मान का हकदार है। इससे पहले जनसभा के आयोजक और भाजपा उम्मीदवार राजेश नागर ने कहा कि पार्टी मां है और जो पार्टी से गद्दारी करेगा वह मां से गद्दारी करेगा। उन्होंने कहा कि मां से गद्दारी करने वाला कभी माफी का हकदार नहीं है।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल नहीं पहुंचे
भाजपा उम्मीदवार राजेश नागर की चुनावी जनसभा में केन्दीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर नहीं पहुंचे। जबकि उनके सुपुत्र एवं नगर निगम के वरिष्ठ उपमहापौर देंवेद्र चौधरी सहित निगम कर अनेक पार्षद आए हुए थे। गौरतलब है कि मंत्री ने संबंधित विधानसभा से अपने बेटे के लिए टिकट मांगा था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आईसीसी का बाउंड्री नियम में बदलाव सही:सचिन तेंदुलकर
Next Article धौनी बोले- सबकी तरह मुझे भी गुस्सा आता है, लेकिन कंट्रोल करना बेहतर जानता हूं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया में महा सती अंजना परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन 
social
September 7, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र ठाणे ने किया अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026 का शानदार आय़ोजन
social
September 7, 2026
कृति खरबंदा ने अली फज़ल के ‘मिर्जापुर’ में काम की सराहना की, शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट
entertainment
September 7, 2026
जन्माष्टमी पर मिला सहयोग का अनमोल उपहार
social
September 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?