By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 5 देशों के 10 सैटेलाइट लॉन्च; इनमें भारत का रीसैट-2बीआर1, मुठभेड़-घुसपैठ के वक्त सेना के लिए मददगार होगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

5 देशों के 10 सैटेलाइट लॉन्च; इनमें भारत का रीसैट-2बीआर1, मुठभेड़-घुसपैठ के वक्त सेना के लिए मददगार होगा

Last updated: December 11, 2019 3:50 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

श्रीहरिकोटा:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने दोपहर 3:25 बजे भारतीय उपग्रह रीसैट-2बीआर1 और चार अन्य देशों के 9 सैटेलाइट लॉन्च किए। यह प्रक्षेपण पीएसएलवी-सी48 रॉकेट के जरिए आंध्र प्रदेश स्थित श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया। रीसैट-2बीआर1 रडार इमेजिंग अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है। यह बादलों और अंधेरे में भी साफ तस्वीरें ले सकता है। अर्थ इमेजिंग कैमरे और रडार तकनीक के चलते यह मुठभेड़-घुसपैठ के वक्त सेना के लिए मददगार होगा।

35 सेमी की दूरी पर स्थित दो चीजों को पहचान लेगा

रीसैट-2बीआर1 पांच साल तक काम करेगा। इससे रडार इमेजिंग कई गुना बेहतर हो जाएगी। इसमें 0.35 मीटर रिजोल्यूशन का कैमरा है, यानी यह 35 सेंटीमीटर की दूरी पर स्थित दो चीजों की अलग-अलग और स्पष्ट पहचान कर सकता है। यह सीमावर्ती इलाकों में आतंकी गतिविधियों और घुसपैठ पर नजर रखेगा। इससे तीनों सेनाओं और सुरक्षाबलों को मदद मिलेगी। इसका वजन 628 किलोग्राम है। इसे प्रक्षेपण के 17वें मिनट में जमीन से 578 किलोमीटर ऊपर पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया जाएगा।

सुरक्षा एजेंसियों को 4 रीसैट की जरूरत
इसरो रीसैट सीरीज के अगले उपग्रह रीसैट-2बीआर2 की लॉन्चिंग भी इसी महीने करेगा। इसके बाद एक और सैटेलाइट लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इनकी तारीख अभी तय नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों को एक दिन में किसी एक स्थान पर सतत निगरानी के लिए अंतरिक्ष में कम से कम चार रीसैट की जरूरत है। किसी एनकाउंटर या घुसपैठ के समय ये चारों सैटेलाइट उपयोगी होंगे। 6 मार्च तक इसरो के 13 मिशन कतार में हैं। इनमें 6 बड़े व्हीकल के मिशन हैं, जबकि 7 सैटेलाइट मिशन हैं।

बाकी 9 सैटेलाइट में 3 नैनो

देश सैटेलाइट
अमेरिका 6
जापान 1 (नैनो)
इटली 1 (नैनो)
इजराइल 1 (नैनो)

इजराइली सैटेलाइट हाईस्कूल के 3 छात्रों ने बनाया
लॉन्च किए जाने वाले इजराइली उपग्रह का नाम दुचीफात-3 है। इसे इजराइल के हर्जलिया विज्ञान केंद्र और शार हनेगेव हाईस्‍कूल के 2 छात्रों ने मिलकर बनाया है। यह सिर्फ 2.3 किलोग्राम का है। यह एजुकेशनल सैटेलाइट है। इस पर लगा कैमरा अर्थ इमेजिंग के लिए इस्‍तेमाल किया जाएगा, जबकि रेडियो ट्रांसपोंडर वायु और जल प्रदूषण पर शोध करने और जंगलों पर नजर रखने के काम आएगा। इसे बनाने वाले तीनों इजरायली छात्र भी प्रक्षेपण के समय सतीश धवन केंद्र में मौजूद रहेंगे।

इस सीरीज का तीसरा रीसैट-2 बीआर 2 भी इसी महीने लॉन्च होगा

रीसैट-2 बीआर1 की लॉन्चिंग के बाद इसरो इस सीरीज का तीसरा रिसैट-2 बीआर 2 इसी महीने के अंत तक लाॅन्च करेगा। इसके बाद एक और सैटेलाइट लाॅन्च होगा। सुरक्षा एजेंसियों को एक दिन में किसी एक स्थान पर सतत निगरानी के लिए अंतरिक्ष में कम से कम चार रीसैट की जरूरत होगी। ऐसे में किसी एनकाउंटर या घुसपैठ के समय ये चाराें सैटेलाइट उपयाेगी हाेंगे।

पीएसएलवी का यह 50वां मिशन
पीएसएलवी रॉकेट की यह 50वीं लॉन्चिंग होगी। श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया जाने वाले 75वां रॉकेट होगा। सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के फर्स्ट लॉन्च पैड से किया जाने वाला यह 37वां प्रक्षेपण है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article धवन चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, मयंक अग्रवाल टीम में शामिल
Next Article रवि शास्त्री ने कहा, भाड़ में जाएं वो लोग जिन्हें लगता है मैं गांगुली की इज्जत नहीं करता

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

छात्र पेपर लीक रोकने की मांग कर रहे हैं और मोदी उन्हें ‘माफ’ करने की बात करते हैं : राहुल
national
August 5, 2026
यश राज फिल्म्स ने भारत की अगली पीढ़ी की स्वतंत्र संगीत प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए ‘राह रिकॉर्ड्स’ लॉन्च किया
entertainment
August 5, 2026
समान खान की फीस को लेकर फैली खबरों पर मेकर्स का आया बड़ा बयान, मुंबई में जाने कब से शुरू होगी SVC63 की शूटिंग
entertainment
August 5, 2026
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की जोड़ी बनी डीसी का सबसे बड़ा सरप्राइज़, जिसे देखने का इंतज़ार रहेगा!
entertainment
August 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?