नालासोपारा (मुंबई)। महिला मंडल को वर्ष 2017/19 के लिए मुंबई महिला मंडल के 38वें वार्षिक अधिवेशन में साध्वी श्री अणिमाश्री जी एवं साध्वी मंगलप्रज्ञाजी एवं सहवर्ती साध्वी श्री जी सानिध्य में श्रीमती जयश्रीजी वडाला अध्यक्षा व मंत्री श्वेताजी सुराणा की पूरी टीम ने दो वर्षीय कार्यकाल में छोटे क्षेत्र से डेंटल चेक अप और सर्वश्रेष्ठ लघु श्रेणी में छोटे क्षेत्र से तृतीय स्थान से नवाजकर नालासोपारा की बहनों का उत्साहवर्धन किया। दोनों में ट्रॉफी द्वारा सम्मानित किया और बहुत सराहना की तथा कन्या मंडल से दिव्या मेहता का भी उत्साहवर्धन करते हुवें,
सर्टिफिकेट द्वारा सम्मानित किया।
इस अवसर संयोजिका-आशा धाकड़, सह-संयोजिका-रंजना सोलंकी, प्रेमा धाकड़, लक्ष्मी मेहता, मंजू बापना, सुशीला खाब्या, अंजू छाजेड़, नीना कोठारी, उषा सिंघवी, सैजल चपलोत आदि बहनों की उपस्थिति रही एवं सभी बहनों का सराहनीय योगदान रहा।
38वें अधिवेशन में नालासोपारा महिला मंडल की सराहना

