By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 21वीं सदी में करीब 25% सांसद राजवंशी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

21वीं सदी में करीब 25% सांसद राजवंशी

Last updated: March 21, 2019 12:54 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वंशवाद पर किए एक ट्वीट के बाद इस मुद्दे पर जोरदार बहस खड़ी हो गई। भास्कर ने इसकी गहन पड़ताल की तो यह बात एकदम साफ उभरकर सामने आई कि देश की राजनीति में राजवंशी (कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के एक शोध में उन नेताओं को ‘राजवंशी’ नेता कहा गहा है, जिनके परिवार से कोई न कोई सदस्य चुनावी राजनीति मेें सक्रिय रहा हो) ही प्रभावी हैं। अगर हम 21वीं सदी में हुए तीन लोकसभा चुनावों (2004, 2009 और 2014) की बात करें, तो ये तथ्य उभरकर सामने आता है कि इस सदी मेें एक चौथाई सांसद ऐसे जीते हैं, जिनका ताल्लुक किसी न किसी राजनीतिक परिवार से रहा है। यानी 21वीं सदी में करीब 25% सांसदों की पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीति से जुड़ी रही है।
पिछले तीन चुनावों को देखें, तो 1611 सांसदों में 390 राजवंशी चुने गए। इतना ही नहीं, सभी पार्टियों ने सीट बढ़ाने के लिए इन राजवंशियों (डायनेस्टी) को जमकर टिकट दिए। चौंकाने वाली बात है यह है कि 21वीं सदी में एक भी राजवंशी सांसद निर्दलीय के तौर पर नहीं जीत पाया। चौंकाने वाली बात यह है कि आजादी के पहले जो राॅयल परिवार यानी राजा-महाराजा, जागीरदार और जमींदार तबके से जाने जाते थे, उनमें से सिर्फ 3% सांसद इनसे संबंध रखते हैं। कुल राजवंशी सांसदों में इनकी संख्या सिर्फ 10% ही है।
इस मामले में विशेषज्ञों की राय अलग-अलग है। चुनावी विश्लेषण करने वाली संस्था सीएसडीएस के निदेशक संजय सिंह कहते हैं कि कोई सांसद भले ही राजनीतिक राजवंशी परिवार से हो, लेकिन उसे चुनती तो जनता ही है। सिर्फ राजवंशी होने के कारण कोई भी सांसद बार-बार चुनाव नहीं जीत सकता। उसे हर हाल में काम करना ही पड़ेगा। एडीआर के जगदीप छोकर कहते हैं कि राजवंशियों को टिकट नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि वे रसूख का इस्तेमाल करते हैं।
न्यूयाॅर्क यूनिवर्सिटी में राजनीति विभाग की प्रो. कंचन चंद्रा ने 21वीं सदी में हुए चुनावों पर शोध किया और पता लगाने की कोशिश की कि राजनैतिक पृष्ठभूमि से आने वाले कितने सांसद लोकसभा में बैठ रहे हैं। उन्होंने डेमोक्रेटिक डायनेस्टीज (स्टेट, पार्टी एंड फैमिली इन कंटेम्पेरेरी इंडियन पॉलिटिक्स) किताब लिखी है। इसमें राजवंशी सांसद उसे माना है जिनके परिवार से कोई न कोई सदस्य चुनावी राजनीति में सक्रिय रहा हो। भले ही उनमें रक्त संबंध, बहू, मां, चाचा, दादा और दामाद जैसे रिश्ते क्यों न हों। किताब का कॉपीराइट कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस के पास है। चंद्रा के मुताबिक, परिवारवाद राजनीति की हकीकत बन चुका है, जो लोकतंत्र को हिंसक बना रही है। इसमें पंचायत से लेकर सीएम, पीएम की कुर्सी तक मौजूद है।

पिछले तीन चुनावों में 391 सांसद राजवंशी

साल   राजवंशी सांसद
कुल     प्रतिशत
2004 109 20
2009 163 30
2014 119 22

राजवंशियों को टिकट देने में कांग्रेस आगे

‌साल भाजपा     कांग्रेस
2004 14% 28%
2009 19% 40%
2014 15% 48%

राजवंशी सांसद उत्तर में घटे, दक्षिण में बढ़े

क्षेत्र     2009     2014
पूर्व — 24%
पश्चिम 18% 18%
उत्तर 41% 22%
दक्षिण 24% 29%

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वे रंग और होली की यादें
Next Article 7 स्टार धाकड़ परिवार का भव्य होली का कार्यक्रम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा गोरेगांव में संगठन यात्रा का सफल आयोजन
social
April 28, 2026
आचार्य महाश्रमण के 17वें पटोत्सव पर भव्य आयोजन
social
April 28, 2026
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट, मई की शुरुआत में शुरू होगी भव्य गाने की शूटिंग
entertainment
April 28, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संगठन यात्रा पर्वत पाटिया में आयोजन
social
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?