संजय लीला भंसाली की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी रोमांटिक ड्रामा फिल्म लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर में रिलीज होगी अपनी कहानी और इमोशनल गहराई के साथ संघर्ष और गहरे जज़्बातों की पृष्ठभूमि में सेट यह फिल्म प्यार, दोस्ती, धोखा और जुनून जैसे पहलुओं को दिखाती है, जो एक दमदार और इमर्सिव सिनेमाई अनुभव का वादा करती है।
भंसाली की फिल्मों की वही खास पहचान, यानी ऐसी कहानी जो आपको अपनी दुनिया में डुबो दे और लाजवाब विजुअल्स यानी इस फिल्म में भी वो सब कुछ देखने को मिलेगा। उम्मीद यही है कि ये फिल्म न सिर्फ बड़े लेवल पर बनी होगी, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों के दिल को भी गहराई से छू जाएगी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म, जो अपनी बारीक कहानी और शानदार विजुअल वर्ल्ड के लिए जाने जाते हैं, स्केल और गहराई दोनों का बेहतरीन मेल पेश करने की उम्मीद है। लव एंड वॉर हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
https://www.instagram.com/p/DXOa43wCBeW/?igsh=MW9tc2ZqZW83YzBsdg%3D%3D

