सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 2050 तक महाराष्ट्र से एक से ज्यादा व्यक्ति प्रधानमंत्री बन सकते हैं: फड़णवीस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

2050 तक महाराष्ट्र से एक से ज्यादा व्यक्ति प्रधानमंत्री बन सकते हैं: फड़णवीस

Last updated: January 5, 2019 11:43 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नागपुर: महाराष्ट्र  के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस  ने कहा कि 2050 तक देश के प्रधानमंत्री के पद (PM post) पर महाराष्ट्र से एक से अधिक व्यक्ति आसीन हो सकते हैं।  मुख्यमंत्री 16वें जगतिक मराठी सम्मेलन के उद्धाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या 2050 तक महाराष्ट्र का कोई भी व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है क्योंकि महाराष्ट्र का कोई भी नेता अब तक देश का प्रधानमंत्री नहीं बना है, इस पर उन्होंने कहा, ”क्यों नहीं,यकीनन हम देखेंगे….अगर भारत पर, संपूर्ण भारत पर, सही मायनों में किसी ने वास्तव में राज किया है तो वे महाराष्ट्रियन ही हैं और हममें अटक तक पहुंचने की क्षमता है।
अटक पर 18वीं सदी में मराठा सेना में विजय प्राप्त की थी। यह स्थान अब पाकिस्तान में है। मुख्यमंत्री ने कहा, ”इसलिए मेरा पूरी तरह से मानना है कि 2050 तक हम देश के उच्च पद पर एक नहीं एक से ज्यादा महाराष्ट्रियनों को देखेंगे।
गौरतलब है कि फडनवीस ने कहा था कि पूर्व सरकारों ने कई वर्ष में 450 करोड रुपये का कृषि उत्पाद खरीदा था जबकि वर्तमान सरकार ने साढ़े तीन वर्ष में ही 8500 करोड रुपये के कृषि उत्पाद खरीदे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पाटीर् (भाजपा) नीति सरकार ने बाजार समिति के भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का साहसिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद केंद्र सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू किया।
राज्य विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े, मराठवाड़ा वैधानिक विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. भागवत कराड, भाजपा के राज्य इकाई के अध्यक्ष रावसाहेब दानवे, विधायक अतुल साव, विधायक इम्तियाज जलील, उप महापौर विजय ऑटोडे, एपीएमसी के अध्यक्ष राधाकिशन फेदडे, उप सभापति भागचंद थोम्ब्रे, मंडल आयुक्त पुरुषोत्तम भापकर, जिलाधिकारी उदय चौधरी, सचिव, विजय शिरसाट इस अवसर पर उपस्थित थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लोकेश राहुल की ईमानदारी के मुरीद हुए अंपायर
Next Article झारखंड में पीएम मोदी ने 3500 करोड़ की योजनाओं की आधारशिला रखीं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

वाणी का विवेक और संयम है हितकारी : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 25, 2026
दक्षिण मुंबई: भक्ति संध्या प्रेरणा श्रोत बनी
social
September 25, 2026
बोरीवली में मेडिकल कैंप और सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026
नेस्ले इंडिया ने लालबागचा राजा के साथ अपना जुड़ाव जारी रखा, ‘गुड फूड, गुड लाइफ’ के साथ मनाई मुंबई की उत्सव भावना
Business Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?