सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 2024 में वोट मांगने आऊंगा तो उससे पहले पूरे देश में एनआरसी लागू कर देंगे: अमित शाह
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

2024 में वोट मांगने आऊंगा तो उससे पहले पूरे देश में एनआरसी लागू कर देंगे: अमित शाह

Last updated: December 2, 2019 2:59 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

रांची: झारखंड के चक्रधपुर में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “जब मैं 2024 में आपसे वोट मांगने आऊंगा तो उससे पहले पूरे देश में एनआरसी (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन) लागू करके घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालने का काम भाजपा करेगी।” शाह ने झामुमो नेता हेमंत सोरेन पर सत्ता के लिए कांग्रेस की गोदी में बैठने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा- हेमंत और विपक्ष का मकसद सिर्फ सत्ता पाना है। जबकि भाजपा झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाना चाहती है। शाह यहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे।

शाह ने राममंदिर को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना-

  • शाह ने कहा, “कांग्रेस के नेता सुप्रीम कोर्ट में जाकर कहते थे कि रामजन्म भूमि का केस चलाने की जरूरत नहीं हैं। हमने आग्रह किया कि केस चलना चाहिए। जिसका परिणाम ये आया है कि सुप्रीम कोर्ट ने जजमेंट दिया है कि अयोध्या में ही राम मंदिर बनेगा।”
  • “आज राहुल गांधी झारखंड आए हैं। मैं उन्हें चैलेंज देने आया हूं कि राहुल बाबा आपके 55 साल का शासन और हमारे 5 साल का शासन का हिसाब लेकर मैदान में आ जाओ। भाजपा ने विकास की गंगा को आदिवासी दलित समाज के घर पहुंचाने का काम किया है।”
  • “मझे विश्वास है कि झारखंड चाहता था कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बने। झारखंड चाहता है कि आतंकवाद का खात्मा हो। झारखंड चाहता है कि नक्सलवाद खत्म हो। झारखंड चाहता है कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनें।”
  • “झारखंड की जनता ने कई सरकारें देखी, कई पार्टियों की सरकारें देखी। लेकिन यहां की जनता ने विकास नहीं देखा, क्योंकि कोई भी सरकार पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं थी। 2014 में पूर्ण बहुमत के बाद रघुवर दास मुख्यमंत्री बने और झारखंड विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा।”
  • शाह ने कहा, “7 दिसंबर को जब आप वोट देंगे तो ये मत सोचना कि किसी विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री के लिए वोट देना है। आपका वोट झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाएगा।”
  • “हेमंत से पूछना चाहता हूं कि जब गुरुजी और भाजपा अलग राज्य के लिए आंदोलन कर रही थी तब झारखंड के युवाओं पर गोलियां और डंडे कौन बरसाता था? कांग्रेस पार्टी ये सब करती थी और आज सत्ता के लालच के कारण हेमंत सोरेन काग्रेस की गोदी में बैठकर वोट मांगने निकले हैं।”
  • “भाजपा की सरकार आदिवासियों के जबरन धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए कानून लेकर आई।”

7 दिसंबर को 20 सीटों पर मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण में 7 दिसंबर को 20 सीटों पर मतदान हैं। इनमें सिमडेगा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, मान्डर, सिसई, और कोलेबरा सीट हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दुष्कर्मी की आयु पर पुनर्विचार किया जाए:उपराष्ट्रपति
Next Article ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में पारी से हराया, सीरीज पर 2-0 से कब्जा-वॉर्नर मैन ऑफ द सीरीज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रक्षाबंधन पर फैंस ने दिखाया ‘सालार’ के लिए प्यार, खांसार सील वाली राखियों ने मचाई धूम
entertainment
August 29, 2026
सुपरस्टार डॉ. शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
entertainment
August 29, 2026
कार्तिक आर्यन ने बहन कृतिका संग मनाया रक्षाबंधन, मजेदार अंदाज में बोले- ‘राखी डन, आशीर्वाद क्रेडिटेड, जेब खाली’
entertainment
August 29, 2026
प्रेम कीटाणु के ‘कहो तो’ में प्यार की खूबसूरत धुन, अरमान मलिक की आवाज़ ने जीता दिल
entertainment
August 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?