By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 2020 तक प्रतिबंधित एथलीटों को मिलेगा ओलंपिक का मौका
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

2020 तक प्रतिबंधित एथलीटों को मिलेगा ओलंपिक का मौका

Last updated: April 19, 2020 11:37 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:कोरोना के कारण टोक्यो ओलंपिक को 2021 तक प्रतिबंधित किया जाना उन एथलीटों के लिए वरदान बन गया है, जो डोपिंग के कारण 2020 तक का प्रतिबंध झेल रहे हैं। एथलेटिक्स इंटेग्रिटी यूनिट (एआईयू) का मानना है कि डोपिंग के कारण 2020 तक प्रतिबंध झेल रहे एथलीटों को 2021 में होने वाले ओलंपिक में उतरने का मौका मिलेगा।

कोरोना को वैश्विक महामारी घोषित किए जाने के बाद 24 जुलाई से होने वाले टोक्यो ओलंपिक को 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के प्रतिबंध एथलीट को उस चक्र में होने वाले ओलंपिक में हिस्सा लेने से रोकते हैं, लेकिन जिन एथलीटों का प्रतिबंध इस साल समाप्त हो रहा है वे 2021 में ओलंपिक में हिस्सा ले पाएंगे।

ओलंपिक को स्थगित किए जाने का इन एथलीटों को फायदा मिलेगा क्योंकि प्रतिबंध समय पर आधारित होता है न कि टूर्नामेंटों पर। लेकिन जो एथलीट इस वर्ष अगस्त के बाद डोपिंग में पकड़े जाते हैं तो वे अगले दो ओलंपिक टोक्यो और पेरिस में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। फिलहाल दुनिया भर में लॉकडाउन की स्थिति के कारण डोप्पिंग रोधी एजेंसियों के लिए समस्या बनी हुई है कि वे किसी खिलाड़ी का टेस्ट नहीं कर सकती हैं।

बता दें कि दुनियाभर में 22.7 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए हैं, जबकि 1,56,076 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार (18 अप्रैल) को आधिकारिक स्रोतों से समाचार एजेंसी एएफपी द्वारा संकलित आंकड़े के अनुसार यह जानकारी सामने आई है। अब तक 193 देशों में कोविड-19 के 22,73,968 मामले सामने आए हैं, जबकि 1,56,076 लोगों की मौत हुई हैं।

दुनिया में अब तक कम-से-कम 5,79,155 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।  इस बात के पर्याप्त साक्ष्य हैं कि भौतिक दूरी बनाने से वैश्विक महामारी का प्रकोप कम हुआ है, खासकर तब, जब विश्व की आधी से ज्यादा आबादी यानी 4.5 अरब लोग अपने घरों में कैद हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ट्रम्प की धमकी- अगर चीन वायरस फैलाने का जिम्मेदार निकला तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे
Next Article फीफा विश्व कप 2022 क्वॉलिफायर्स सितंबर से : कोनमेबोल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक स्पष्ट नहींः कांग्रेस
national
April 30, 2026
रजनी की बारात’ का पहला पोस्टर रिलीज – उल्का गुप्ता का दमदार अंदाज़, लड़की खुद लेकर निकली अपनी बारात!
entertainment
April 30, 2026
बायोपिक करना आसान नहीं था! जानें क्यों फरहान अख्तर ने ‘भाग मिल्खा भाग’ को बताया अपने फिल्मी सफर का सबसे कठिन किरदार
entertainment
April 29, 2026
‘पीस ही असली लग्ज़री है’ अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट, बहन के लिए प्यार
entertainment
April 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?