By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 2019: बिहार में सीट बंटवारे पर BJP और JDU में बनी सहमति
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

2019: बिहार में सीट बंटवारे पर BJP और JDU में बनी सहमति

Last updated: October 8, 2018 8:42 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

पटना: बिहार में नैशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) 2019 लोकसभा चुनाव के लिए अपने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे के फॉर्म्युले को करीब आखिरी रूप दे चुका है। सोमवार को पितृ पक्ष खत्म होने के बाद इसकी घोषणा की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निकट भविष्य में प्रदेश का दौरा शुरू करने का कोई मन नहीं है। उनकी पार्टी जेडीयू जमीनी स्तर पर अपना आधार मजबूत करने पर फोकस करना शुरू चुकी है। जेडीयू पिछड़े वर्ग की अधिकतर जातियों को संगठित करने की कोशिश के अलावा अभी अनुसूचित जाति के अपने कार्यकर्ताओं के साथ जिला स्तर की बैठक कर रही है।
नीतीश ने सितंबर में प्रदेश कार्यकारी समिति की बैठक में इस बात का संकेत दिया था कि उनकी पार्टी बीजेपी के साथ सीट बंटवारे के सम्मानजनक समझौते पर पहुंच चुकी है। नाम न जाहिर करने की शर्त पर जेडीयू के एक सूत्र ने बताया, ‘मुख्यमंत्री लगातार बीजेपी के शीर्ष नेताओं के संपर्क में हैं। प्रदेश स्तर पर 2019 लोकसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच अच्छा तालमेल है।’
बिहार के एनडीए में फिलहाल 4 पार्टियां- बीजेपी, जेडीयू, केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की अगुवाई वाली एलजेपी और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी शामिल हैं। जुलाई 2017 में नीतीश महागठबंधन को छोड़कर वापस एनडीए के खेमे में आ गए थे। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने इकनॉमिक टाइम्स से बातचीत में कहा कि अलायंस काफी अच्छे ढंग से काम कर रहा है। झा ने कहा, ‘हमारा गठबंधन बहुत अच्छे तरीके से चल रहा है। सरकार बिना किसी समस्या के सुचारू रूप से काम कर रही है। जहां तक 2019 लोकसभा चुनाव की बात है तो सीट बंटवारे के मसले पर सहमति बन गई है। सही मौके पर इसकी घोषणा की जाएगी।’

जेडीयू के एनडीए खेमे में होने से बीजेपी, एलजेपी और आरएलएसपी जैसे एनडीए के भागीदारों को अपने हिस्से की सीटों का बलिदान करने की जरूरत पड़ेगी। जेडीयू सूत्र ने बताया, बीजेपी ने अपना पक्ष साफ कर दिया है कि बिहार में जेडीयू उसकी सबसे अहम सहयोगी है। बीजेपी नेतृत्व एनडीए खेमे में बिहार के मुख्यमंत्री का सम्मान सुनिश्चित करना चाहता है। इसलिए वह अपनी कुछ सीटें छोड़ने के लिए तैयार है और उसे अपने दूसरे सहयोगियों से भी ऐसी ही उम्मीद है।’ बता दें कि अभी बीजेपी, एलजेपी और आरएलएसपी के पास क्रमश: 22, 6 और 3 सीटें हैं। जेडीयू 2014 लोकसभा चुनाव में एनडीए का हिस्सा नहीं थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अयोध्या : अनशन कर रहे महंत को एंबुलेंस से अज्ञात स्थान पर ले गई पुलिस
Next Article यूथ ओलिंपिक : 10 मीटर एयर राइफल में तुषार ने जीता सिल्वर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?