By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 200 साल में पहली बार सिद्धि विनायक मंदिर बंद
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

200 साल में पहली बार सिद्धि विनायक मंदिर बंद

Last updated: March 16, 2020 6:55 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई: कोरोनावायरस का खतरा अब भगवान और भक्त के बीच भी दूरियां बढ़ा रहा है। 38 लोगों में संक्रमण की पुष्टि के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। उधर, मध्य प्रदेश सरकार ने भी उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दर्शन पर भी रोक लगा दी गई है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से अपील की थी कि मंदिरों में भीड़ को कम करें। ट्रस्ट की बैठक के बाद सिद्धि विनायक मंदिर को बंद करने का फैसला किया गया। 19 नवंबर 1801 में बनकर तैयार हुआ यह मंदिर करीब 200 साल में पहली बार इस तरह से बंद हुआ है।

दगड़ूसेठ गणेश मंदिर और तुलजा भवानी मंदिर: पुणे के श्रीमंत दगड़ूशेठ हलवाई गणेश मंदिर में दर्शन से पहले भक्तों के हाथों का सेनिटाइजेशन अनिवार्य कर दिया गया है। भक्तों को मास्क पहनकर आने का निर्देश भी मंदिर प्रशासन की ओर से दिया गया है। ओस्मानाबाद के तुलजा भवानी मंदिर में भी 31 मार्च तक भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

बेलूर मठ: रामकृष्ण मठ के मुख्यालय कोलकाता के बेलूर मठ में सभाओं पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा प्रसाद वितरण पर भी रोक लगा दी गई है। अगले आदेश तक मुख्य मंदिर में ज्यादा भीड़ जमा होने पर भी रोक लगा दी गई है।

जगन्नाथ मंदिर: जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने 12वीं सदी के मंदिर में भक्तों के दर्शन के लिए नियमावली जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान मास्क पहनना होगा और लगातार हाथ धुलने होंगे। उन्हें अपने नाक, कान और आंख छूने से बचना होगा। भक्तों को कतारों में खड़े होने और करीब दो मीटर की दूरी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर: कोरोना संक्रमण के चलते यहां आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद पर असर पड़ा है। मंदिर प्रशासन ने भक्तों को पूजा के दौरान हाथ धुलने, मास्क पहनने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। यहां भगवानों को भी मास्क पहनाया गया है।

महाकाल मंदिर: यहां होने वाली भस्मारती में आम लोगों के प्रवेश पर अगले आदेश तक बैन लगा दिया गया है। वीआईपी श्रद्धालुओं को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आरती में केवल पुजारी ही मौजूद रहेंगे। उज्जैन स्थित मंगलनाथ, हरसिद्धि, कालभैरव और सांदीपनि आश्रम में भी श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की जा रही है।

इन मंदिरों में पहले ही प्रतिबंध: वैष्णो देवी मंदिर प्रशासन ने एनआरआई, विदेशी नागरिकों और हाल में विदेशों से लौटे भारतीयों से अपील की है कि वे मंदिर में आने से पहले 28 दिन आइसोलेशन में बिताएं। शिर्डी में साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट ने भक्तों से फिलहाल दर्शनों के लिए ना आने की अपील की है। स्वामी नारायण मंदिर ने दुनियाभर के अपने मंदिरों में बड़े आयोजन रोक दिए हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article निर्भया के दोषियों का फांसी की सजा से बचने का एक और हथकंडा, इंटरनेशनल कोर्ट में दाखिल की याचिका
Next Article आरबीआई ने दिलाया भरोसा:यस बैंक के पास पर्याप्त नकदी, राज्य सरकारें वहां से पैसा ना निकालें; बुधवार से प्रतिबंध भी हट जाएंगे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“विलेन से कभी नफ़रत नहीं हो सकती”, विक्रांत मैसी ने बताया राजकुमार हिरानी की फिल्मों की खासियत
entertainment
June 23, 2026
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जल्द होगा खत्म? तुलसी विरानी के सफर को लेकर बढ़ी चर्चा
entertainment
June 23, 2026
चेन्नई के अम्पा स्काईवन मॉल ( डबल ड्रिबल) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
social
June 23, 2026
नीति मोहन और यासिर देसाई का ‘तेरी उम्मीद… आज भी’ नए अंदाज़ में लौटा, नई जनरेशन के लिए नई फीलिंग्स के साथ
entertainment
June 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?