मुंबई:देश के विभाजन पर आधारित करण जौहर की फिल्म ‘कलंक’ की रिलीज डेट बदल गई है। वरुण धवन और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म पहले 19 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। अब फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी।
बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल को महावीर जयंती और गुड फ्राइडे होने के कारण ऐसा किया गया। इसके अलावा आगे शनिवार और रविवार पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ 26 अप्रैल को हॉलिवुड की कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, इसके चलते भी करण जौहर, साजिद नाडियावाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो प्रॉडक्शन ने यह फैसला लिया है।
17 अप्रैल को रिलीज होगी ‘कलंक’

