By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 1546 एपिसोड्स देने के बाद बंद हो रहा है CID
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

1546 एपिसोड्स देने के बाद बंद हो रहा है CID

Last updated: October 23, 2018 5:24 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई:इंडियन टेलिविजन पर सबसे ज्यादा समय तक चलने वाले शोज ‘सीआईडी’ अब अपने आखिरी पड़ाव के दौर से गुजर रहा रहा है। 21 साल हो चुके इस शो ने अब तक  1546 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। बता दें कि यह शो वीकेंड पर प्रसारित होता था। अब इसके फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि यह शो जल्द ही बंद हो जाएगा। बता दें कि अब इस शो का आखिरी एपिसोड 27 अक्टूबर 2018 को प्रसारित किया जाएगा।
एंटरटेंमेंट पत्रकार राहुल रावत ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इस मामले का खुलासा किया है। राहुल रावत अपने  स्क्रीनशॉट को चैनल के आधिकारिक बयान बताया है। राहुल द्वारा जारी किए गए स्क्रीनशॉट के अनुासार, सोनी एंटरटेंमेंट चैनल द्वारा मंगलवार को यह घोषणा की है।  स्क्रीनशॉट के बयान के मुताबिक, “सीआईडी अपने 21साल पूरे करने जा रहा है, इस तरह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर सबसे ज्यादा समय तक चलने वाला शो बन गया है। अभी तक बहुत शानदार सफर रहा है। अब सीआईडी 28 अक्टूबर से कुछ समय के लिए बंद हो रहा है। आपको बाक गें कि बयान में कहा गया कि शो नए सीजन के साथ लौटेगा और इसमें नई रहस्यमय कहानियां होंगी ताकि दर्शक पहले जैसा रोमांच हासिल कर सकें।  सीआईडी का पहला एपिसोड 1997 को प्रसारित हुआ था।
न्यूज वेब पोर्टल इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक CID का आखिरी एपिसोड 29 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा। छोटे पर्दे के सबसे चर्च‍ित और लंबे चलने वाले क्राइम शो CID 21 सालों तक इंटरटेमेंट करने के बाद बंद होने जा रहा है। आपको बता दें कि CID 1997 से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हाल ही में 1546 एपिसोड्स पूरे किए थे। शो को बंद किए जाने के पीछे कोई खास कारण समझ नहीं आया क्‍योंकि टीआरपी के मामले में आज भी ये शो पीछे नहीं है। इस शो के कई डायलॉग भी मशहूर हुए. इनमें एसीपी प्रद्युम्न का डायलॉग, ‘कुछ तो गड़बड़ है दया’ सबकी जुबान पर रहता है।
इसके पांच किरदार एसीपी (असिसटेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस) प्रद्युमन, सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत, सीनियर इंस्पेक्टर दया, इंस्पेक्टर फ्रेडरिक और डॉ सालुंखे काफी प्रसिद्ध रहे हैं। शो के प्रमुख किरदार एसीपी प्रद्युमन के रोल में शिवाजी साथम, दयानंद शेट्टी बतौर इंस्पेक्टर दया और आदित्य श्रीवास्तव को अभिजीत के रोल में पहचाना जाता है।
दर्शक सीआईडी के बंद होने पर दुखी हैं और ट्वीट कर शो के मेकर्स से इसे बंद न करने की अपील कर रहे हैं। जैसे ही शो के ऑफ एयर होने की खबर आई तुरंत ट्व‍िटर पर #SaveCID शुरू हो गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया होगा शिवपाल यादव की पार्टी का नाम
Next Article मैच फिक्सिंग: करप्शन मामले में श्रीलंका क्रिकेट के CFO हुए गिरफ्तार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जब दुनिया के अन्य देश संभावित संकट की तैयारी में जुटे थे, तब मोदी सरकार चुनाव, विज्ञापन और सांप्रदायिकता फैलाने में व्यस्त थी: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 11, 2026
योगी का मंत्रिमंडल विस्तार राजनीतिक जुगाड़ व सरकारी संसाधनों पर बोझः मायावती
state
May 11, 2026
PM मोदी के बयान पर भड़के राहुल गांधी, बोले “उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत”
national
May 11, 2026
देशवासी एक साल तक न तो सोना खरीदें और न ही विदेश यात्रा पर जाएंः मोदी
national
May 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?