मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई के तत्वाधान में स्वर चौबीसी ग्रैंड फिनाले का आयोजन तेरापंथ भवन थाने माजीवाड़ा में किया गया। इसकी रूपरेखा मुंबई आंचलिक संयोजिका राजश्री कच्छारा आंचलिक सहसंयोजिका अंजू जी चौधरी मुंबई विभागीय संयोजिका चंचल जी परमार विभागीय सहसंयोजिका शीतल जी सांखला व संगीता जी बाफना द्वारा तैयार की गई।। कार्यक्रम की मंगल शुरुआत सीमा जी कोठारी द्वारा नमस्कार महामंत्र से की गई । निवर्तमान आंचलिक संयोजिका श्रीमती प्रतिभा जी चोपड़ा एवं तपस्वी बहनों द्वारा ज्ञानशाला गीत का संगांन किया गया ।
डोंबिवली ज्ञानशाला की प्रशिक्षिको द्वारा सुमधुर गीतिका से मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई। स्वर चौबीसी में 9 जोन से ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागी बने। जिनको ससम्मान पूर्वक मंगल भावना के पवित्र 9 नाम श्री ,ही धी धृति ,शक्ति ,शांति , नन्दि ,तेजः , शुक्ल , सभी ग्रुप की शानदार एंट्री विभागीय संयोजीका शीतल जी सांखला द्वारा करवाई गई। आंचलिक संयोजिका श्रीमती राजश्री कच्छारा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। निर्णायक गण की भूमिका श्रीमती स्वीटी जी लोढ़ा व सीमा जी कोठारी ने निभाई।। जिनका संक्षिप्त परिचय आंचलिक सह संयोजिका अंजू जी चौधरी द्वारा दिया गया। बड़े ही रोचक तरीके से 6 राउंड खेलाए गए सभी ग्रुप ने अपनी प्रतिभा की सराहनीय प्रस्तुति दी। दर्शकों के मनोरंजन व आगामी होली से संबंधित मुख्य समिति सदस्य नयना जी धाकड़ ने रोचक तरीके से हाउजी गेम खेलाया, वनिता जी धाकड़ द्वारा लकी ड्रा निकाले गए।। विभागीय संयोजिका चंचल जी परमार द्वारा धर्मचक्र व वर्षितप करने वाली बहनों का नामोल्लेख किया गया।
राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्या श्रीमती रत्ना जी कोठारी ने अपने वक्तव्य में सभी महिला मंडल के बहनों को संबोधित करते हुए कहा आप अपने क्षेत्र में जो बच्चे नहीं आ रहे हैं उनको भी ज्ञानशाला आने के लिए मोटिवेट करें ।।ज्ञानशाला को भी समय अवश्य दें मुंबई ज्ञानशाला “गुरु इंगित चौबीसी” सभी कंठस्थ करें, मुंबई ज्ञानशाला द्वारा स्वर चौबीसी प्रतियोगिता द्वारा सभी बहनों का स्वाध्याय हो गया ।।सच में सराहनीय है ।।
मुंबई सभा अध्यक्ष श्रीमान माणक जी धींग अपने वक्तव्य में मुंबई ज्ञानशाला नित नए आयामों का आयोजन करती रहती है ,मुंबई ज्ञानशाला अपना अलग स्थान रखती है।
मुंबई सभा मंत्री दिनेश जी सुतारिया ने सभी उपक्रमों में ज्ञानशाला सर्वश्रेष्ठ उपक्रम से संबोधित कर सभी का उत्साह वर्धन किया।।
कार्यक्रम का सुंदर संयोजन विभागीय सहसंयोजिका संगीता की बाफना द्वारा किया गया। मुख्य समिति सदस्य नयनाजी धाकड़ रेखाजी खाब्या, रेखाजी कच्छारा कामिनी जी बडाला ,वनीता जी धाकड़, और निर्मला जी मेहता का विशेष सहयोग रहा ।
टेक्नो टीम से सीमा जी सिंघवी जी और वीणा जी सेठिया ने वीडियो और फोटोग्राफी की भूमिका निभायी ।।रुचि श्री श्रीश्रीमाल का विशेष सहयोग रहा ,ठाणे से भारमल जॉन संयोजिका भारती जी सिंघवी ,सीमा जी सांखला , नीता जी सिंघवी का सहयोग रहा।।
स्वर चौबीसी के विजेता रहे।
प्रथम स्थानः धी ग्रुप, घाटकोपर ज्ञानशाला, द्वितीय स्थान नन्दि ग्रुप ,भाईंदर ज्ञानशाला, तृतीय स्थान श्री ग्रुप, खारघर ज्ञानशाला
रिंकू जी परमार ने टेक्निकल कार्य संभाला एवं संगीता जी बाफना द्वारा राउंड खिलाए गए। मुंबई के 20 क्षेत्रों से महिला मंडल अध्यक्षा की उपस्थिति रही। सभी को मंगल भावना देकर सम्मान किया गया। इनका नाम्मो लेख कामिनी जी बडाला द्वारा किया गया।
थाने के सभी पदाधिकारीयों की उपस्थिति रही । थाना ज्ञानशाला के संयोजक नीरज जी बोथरा एवं परीक्षा विभाग से संजय जी कटारिया का विशेष सहयोग रहा। आभार ज्ञापन भारमल जॉन् संयोजिका भारती जी सिंघवी ने किया।
ठाणे में मुंबई ज्ञानशाला के स्वर चौबीसी ग्रैंड फिनाले का आयोजन

